फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   PM Modi Bihar Visit: YouTuber Manish Kashyap makes allegations against BJP leaders, PM Modi Rally Crowd News

Bihar: भाजपा में आए यूट्यूबर ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर बड़ा आरोप लगाया

Wed, 28 May 2025 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 May 2025 11:09 AM IST
सार

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लोगों से कहा कि पीएम मोदी से पहले मधुबनी भी आए थे। अब विक्रमगंज आ रहे। इसके बाद भी कई जगह आएंगे। रैली में भीड़ जुटेगी और घोषणाएं होंगी। लेकिन, आपके हित में कुछ नहीं होगा। इसीलिए रैली में मत जाइए। 

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit: YouTuber Manish Kashyap makes allegations against BJP leaders, PM Modi Rally Crowd News
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ यूट्यूबर मनीष कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोर शोर से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले चर्चित यूट्यूब पर मनीष कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने भाजपा नेता पर रुपये भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है। मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों में जो जनसभा होती है उनमें उतनी भी नहीं होती है, जितनी बिहार में होती है। 

विज्ञापन


पीएम की रैली में सबसे ज्यादा भीड़ बिहार में ही होती है

मनीष कश्यप ने कहा कि बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में 30 में को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा है। प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग राज्यों में सभा करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ बिहार में ही होती है। पीएम खुद गुजरात से आते हैं लेकिन वहां के जनसभा में भी उतनी भीड़ नहीं होती जितनी बिहार में। ऐसा ही हाल महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों का भी है वहां भी इतनी भी नहीं दिखती जितनी बिहार में होती है। इस भीड़ के पीछे कारण यह है कि स्थानीय नेता बसों में भर भर के दो सौ, पांच सौ और सौ रुपये का लालच देकर लोगों को इकट्ठा करते हैं। यहां इतनी भीड़ देखकर पीएम मोदी को लगता है सब चंगा है। मनीष कश्यप में सवाल पूछा कि आखिर गुजरात महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में वीर का यह रिकॉर्ड क्यों नहीं बन पाता है? अगर आप रिकॉर्ड उठा कर भी देखेंगे तो पीएम मोदी की 10 बड़ी रैलियां में सबसे अधिक भीड़ बिहार में ही होती है। अभी बिक्रमगंज में भाजपा नेता पांच से दस लाख वीर का दावा कर रहे हैं। अगर एक लाख लोगों की भीड़ होगी और गुजरात में 10000 लोगों की ही भीड़ होगी तो मोदी जी को तो यह लगेगा कि बिहार में ज्यादा विकास हो रहा है यहां लोग ज्यादा सुनते आ रहे हैं। इसलिए वह बिहार के विकास का जिम्मा यहां के नेताओं के जीभ में छोड़ देते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के करीब आने वालों की होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को लेकर यह भी कहा मनीष कश्यप ने
मनीष कश्यप ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा के नेताओं का हाल ऐसा है कि ब्लॉक से लेकर थाना तक कोई उनकी बातें नहीं सुनता। ना ब्लॉक में कोई कर्म अधिकारी उनकी बात सुनते हैं नहीं थाना में दरोगा और थानेदार उनकी बात सुनते हैं। वही राजद और जदयू के अगर कोई भी नेता फोन करेंगे तो सारे अधिकारी एक पैर पर खड़े हो जाते हैं। सारा काम आसानी से हो जाता है। 


विक्रमगंज की रैली में नहीं जाने की अपील

मनीष कश्यप ने आम लोगों से अपील की है कि बिक्रमगंज में जो रैली होने वाली है उसमें मत जाइए आप लोग भीड़ का हिस्सा मत बनिए। नेताजी लोग आएंगे और आपको चलने कहेंगे लेकिन आप उनसे कहिए कि मेरा यह काम करो जैसे अस्पताल में कोई काम करता है तो वह करवा दो ब्लॉक में कोई काम फसा है वह करवा दो। आपको पैसों का लालच दिया जाएगा झंडा दिया जाएगा लेकिन आप उनकी बातों में नहीं आएं। अगर एक रैली मोदी जी की फ्लॉप हो गई और भीड़ नहीं आई तो मोदी जी जरूर इन नेताओं से पूछेंगे कि आप लोग बिहार में क्या कर रहे हैं? लोगों से क्यों नहीं मिल रहे हैं? उनका काम क्यों नहीं कर रहे हैं? मनीष कश्यप ने कहा कि पीएम मोदी से पहले मधुबनी भी आए थे और इसके बाद भी कई जगह आएंगे। रैली में भीड़ जुटेगी और घोषणाएं होंगी। लेकिन, आपके हित में कुछ नहीं होगा।


एयरपोर्ट के रनवे को लेकर ऐसा कहा

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के शुभारंभ को लेकर मनीष कश्यप ने सवाल उठाया। कहा कि पटना एयरपोर्ट पर रनवे नहीं बढ़ रहा है लेकिन टर्मिनल बिल्डिंग बढ़ा दिया गया। पूरे भारत में सबसे कठिन लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर ही होता है। लेकिन, इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिना भविष्य की नीति के कारण बिहटा एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। आपलोग पता कीजिए कि क्या वहां दो हवाई पट्टी बन सकता है। क्या 12 हजार फीट का हवाई पट्टी बन सकता है। पटना एयरपोर्ट में मात्र 6798 फीट का हवाई पट्टी है। बताइए कैसे विकास होगा। इसीलिए आपलोग से निवेदन है कि आवाज उठाइए और मोदी जी की रैली के मत जाइए। यहां के नेता लोग बिहार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed