{"_id":"c3d2664e2baf2ad5ae55ad56a6f27209","slug":"pistols-seized-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंगेर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगेर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 07 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुंगेर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ एक आदमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास से करीब 500 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए ये हथियार बनाए गए थे और कई जगहों पर बेचे जाने थे।
तमंचों व अन्य हथियारों की कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार शख्स के पास से एक लाख रुपये से ज्यादा रकम नकद भी बरामद की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब ये जानने की कोशिश में जुटी है कि और कौन कौन लोग इस धंधे से जुड़े हैं?
पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों को कहां सप्लाई किया जाना था?