{"_id":"5746a35b4f1c1b2f2d691d18","slug":"pilot-vehicle-of-manjhi-s-convoy-set-on-fire-in-dumaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः मांझी के काफिले पर हमला, गाड़ियों को फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः मांझी के काफिले पर हमला, गाड़ियों को फूंका
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता सुदेश पासवान की मौत के बाद भारी बवाल जारी है। राज्य के गया जिले में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने बंद और विरोध प्रदर्शन करते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के काफिले को भी बनना पड़ा।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने उनके काफिले में साथ चले रहे वाहनों में तोड़फोड़ की और एक गाड़ी को आग लगा दी। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने जीतन राम मांझी को सुरक्षित बचा लिया। बताया जा रहा है मांझी प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए ही जा रहे थे लेकिन आक्रोशित लोगों ने उनके काफिले पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
बिहार के डुमरिया में बुधवार को लोक जनशक्ति पार्टी के नेता सुदेश पासवान और उनके भाई सुशील पासवान की एक रैली से बाहर निकलते समय हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या का आरोप नक्सलवादी संगठनों पर लगा था। हत्या उस समय की गई जब सुदेश अपनी पत्नी और काचर पंचायत की निर्वतमान मुखिया माया कुमारी के लिए एक प्रचार रैली में भाग ले रहे थे।
विज्ञापन