फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Physically challenged man beaten to death for drinking water in bihar

बिहार: विकलांग को एक गिलास पानी मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

Sun, 06 Jun 2021 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jun 2021 04:28 PM IST
सार

इंसान इंसानों से कितनी नफरत करता है, इसका उदाहरण बिहार में देखने को मिला है। पानी पीने के नाम पर गांव के दंबग ने एक विकलांग को मार-मारकर हत्या कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Physically challenged man beaten to death for drinking water in bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राज्य के बेगूसराय जिले के बडेपुरा गांव में एक विकलांग व्यक्ति को एक गिलास पानी मांगना भारी पड़ गया। उस गांव के दबंगों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर हालत में उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


दरअसल, 50 वर्षीय छोटे लाल अपने गांव में मछली पकड़ने के लिए पास के एक तालाब में गया था। कथित तौर पर, उसने दिनेश सहनी नाम के शख्स से एक गिलास पानी मांगा। दिनेश सहनी ने उसे पानी तो दे दिया और जैसे ही पानी पीना शुरू किया कि पीछे से उसपर लाठी डंडों से वार कर दिया। दिनेश और उसके बेटे दीपक ने उसकी पिटाई की कि वह उसी जगह बेहोश होकर गिर गया। स्थानीय चौहारी पुलिस थाने के प्रभारी राघवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित को ग्रामीणों की मदद से घर पहुंचाया गया। परिजनों ने उसे पटना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


चंदा जुटाकर छोटे लाल का हुआ था इलाज
बताया जा रहा है कि छोटे लाल का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।  मारपीट की घटना के बाद उसकी पत्नी मिथलेशी देवी ने गांव के लोगों से चंदा लेकर उसे बेगूसराय अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही होगी। इधर परिजनों का आरोप है कि दिनेश सहनी पिछले कुछ समय से छोटे लाल को अपने यहां नहीं आने को कह रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed