फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Petroleum Reserves in Bihar Samastipur, Buxar, ONGC Starts process to assess presence

Petroleum Reserves in Bihar: बिहार में दो जिलों में पेट्रोलियम भंडार मिलने के संकेत, ONGC को मिली खोज की मंजूरी

Tue, 07 Jun 2022 10:23 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/बक्सर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Jun 2022 10:23 AM IST
सार

इससे पहले भी बिहार के कुछ हिस्सों में तेल भंडार की खोज की जा चुकी है, लेकिन कोई व्यावसायिक सफलता हाथ नहीं लगी थी। हालांकि, इसने आगे की खोज के लिए मूल्यवान भूवैज्ञानिक जानकारी जुटाने में मदद की थी।

विज्ञापन
Petroleum Reserves in Bihar Samastipur, Buxar, ONGC Starts process to assess presence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार में समस्तीपुर और बक्सर जिलों में तेल रिजर्व की मौजूदगी का आंकलन करने के लिए ओएनजीसी को पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन लाइसेंस (पीईएल) मिल गया है। बिहार सरकार ने प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसकी मंजूरी दे दी है। बता दें कि गंगा बेसिन में समस्तीपुर (308.32 वर्ग किमी) और बक्सर (52.13 वर्ग किमी) में तेल भंडार जानकारी मिलने के बाद ओएनजीसी ने दोनों ब्लॉकों की खोज के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन  किया था।समस्तीपुर में 308 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में तेल की खोज अत्याधुनिक तकनीक से किया जाना है।  वहीं बक्सर के 52.13 वर्ग क्षेत्र में पेट्रोलियम पदार्थ की खोज की जाएगी।  

विज्ञापन


इस तरह होगा तेल भंडार की खोज का काम
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पहला चरण नवीनतम भूकंपीय डाटा रिकॉर्डिंग प्रणाली का उपयोग करके 2डी भूकंपीय सर्वेक्षण करने का होगा। इसके बाद उन्नत तकनीक का उपयोग करके भू-रासायनिक सर्वेक्षण शुरू होगा। सर्वेक्षणों को आने वाले दिनों में गुरुत्वाकर्षण चुंबकीय और मैग्नेटो-टेल्यूरिक (एमटी) सर्वेक्षणों के साथ पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


बिहार में पहले भी तेल भंडार की खोज की जा चुकी है
बिहार के कुछ हिस्सों में पहले भी तेल भंडार की खोज की जा चुकी है, लेकिन कोई व्यावसायिक सफलता हाथ नहीं लगी थी। हालांकि, इसने आगे की खोज के लिए मूल्यवान भूवैज्ञानिक जानकारी जुटाने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed