फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   person crushed by speeding vehicle in Jamui died on spot

Bihar News: जमुई में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा, शरीर के उड़े चीथड़े, नहीं हो सकी पहचान

Sat, 06 Jan 2024 02:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jan 2024 02:44 PM IST
सार

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि उसके शरीर के परखच्चे उड़ गए, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
person crushed by speeding vehicle in Jamui died on spot
पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग एनएच 333ए पर पिरहिंडा गांव के पार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति के शरीर का चीथड़े उड़ गए। हमले में व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह खराब हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। घटना की सूचना पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इस दौरान कोहरे के कारण अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति के चेहरे और शरीर के परखच्चे उड़ गए, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


सिकंदरा थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य मार्ग स्थित पिरहिंडा गांव के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा कुचल की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में उक्त व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed