फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   people vandalized auto and beat driver for carrying illegal beef on Bhagwanpur Chowk of Muzaffarpur

गोमांस ले जाने पर बवाल: गुस्साई भीड़ ने मुजफ्फरपुर में ऑटो में लगाई आग, चालक को पीटा

Tue, 15 Feb 2022 01:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Feb 2022 01:00 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में गोमांस ले जा रहे एक ऑटो को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने भीड़ से छुड़ाकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
people vandalized auto and beat driver for carrying illegal beef on Bhagwanpur Chowk of Muzaffarpur
गुस्साए लोगों ने ऑटो में आग लगा दी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में लोगों ने गोमांस ले जाने के आरोप में एक ऑटो को पकड़ लिया और उसमें आग लगा दी। गुस्साए लोगों ने चालक की भी जमकर धुनाई कर दी। घटना के कारण भगवानपुर सड़क पर 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गोमांस ले जाने की सूचना मिली। जिसके बाद भारी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने ऑटो का पीछा किया। कार्यकर्ताओं ने ऑटो का पांच किलोमीटर तक पीछा किया। वाहन को पकड़ने के चक्कर में दो बाइक सवार कार्यकर्ता जख्मी भी हो गए। चालक ने ऑटो से कूदकर भागने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोगों ने पकड़ लिया और उससे मारपीट की। आरोपी को लोग भगवानपुर चौक पर लेकर आए। वहीं ऑटो में आग लगा दी। 
विज्ञापन


प्रतिबंधित मांस जब्त
लोगों का आरोप है कि ऑटो पर तस्कर समेत तीन लोग सवार थे लेकिन वे भाग गए। सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मणि भूषण कुमार ने बताया कि पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चालक जुरन छपरा से गोमांस लेकर मड़वन जा रहा था। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद खुला जाम
गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले का नाम भी बताया है। सदर थाना अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लोगों के ऑटो में आग लगाने से 10 किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हुए और जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed