{"_id":"64aeb91d1216de6e6d007c98","slug":"people-tied-and-thrashed-the-accused-who-stole-gold-in-the-name-of-cleanliness-in-samastipur-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सफाई के नाम पर सोना चोरी करने वाले आरोपी को लोगों ने बांधकर पीटा; पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सफाई के नाम पर सोना चोरी करने वाले आरोपी को लोगों ने बांधकर पीटा; पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
Wed, 12 Jul 2023 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Jul 2023 08:00 PM IST
सार
मोरवा गांव में बुधवार को गहनों की सफाई करने वाले युवक को गांव के कुछ लोगों ने हाथ बांध कर जमकर पीट दिया। लोगों ने शक जताया कि युवक सफाई के नाम पर गहनों से सोना झाड़ लेता है। हालांकि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लोगों से छुड़वा कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी युवक को छुड़ा कर ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा गांव में गहनों की सफाई के नाम पर सोना चोरी करने वाले आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ लिया। फिर उसके हाथ बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ताजपुर पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। उसके बाद उसे ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। युवक बेगूसराय क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोरबा दक्षिणी पंचायत में सुबह से एक युवक गहनों की सफाई को लेकर घूम रहा था। इसी दौरान लोगों ने शक जाहिर किया कि युवक सफाई के नाम पर गहनों से सोना झाड़ लेता है। शक की बिनाह पर ही उक्त युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसके हाथ बांध दिए। उसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। बाद में जब मामले की जानकारी ताजपुर पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया। बाद में उसे इलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालांकि आरोपी युवक ने सफाई के नाम पर किन-किन लोगों का सोना उड़ाया, यह भी खुलासा नहीं हो पाया है। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन