{"_id":"5d0872748ebc3e12c86a4506","slug":"people-of-saharsa-bihar-beat-woman-as-a-witch","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के सहरसा में दबंगों ने महिला को डायन बताकर खूंटे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के सहरसा में दबंगों ने महिला को डायन बताकर खूंटे से बांधकर पीटा
Tue, 18 Jun 2019 10:54 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के सहरसा में एक महिला को डायन बताकर पीटने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 15 फरवरी को उनके पड़ोसी घर में घुस आए और उसे डायन बताने लगे। उन लोगों ने एक बच्चे पर महिला द्वारा जादू-टोना करने की बात कहते हुए खूंटे से बांधकर मारपीट की। पिटाई से महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और उसकी हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसियों ने घर में रखी नकदी और जेवरात लूट लिए। महिला ने पस्तपार पुलिस के साथ महिला थाना सहरसा में भी आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित जख्मी महिला ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने महिला थानाध्यक्ष को निर्धारित तिथि को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जख्मी महिला का इलाज मधेपुरा के सदर अस्पताल किया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला का पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। महिला के पति ने बताया कि आरोपियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वो मधेपुरा पहुंच कर वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में पीड़ित महिला द्वारा एसपी को आवेदन भी दिया गया था।