फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   People living on the banks of Kosi river in Bhagalpur are demolishing their houses for fear of erosion

Bihar: कोसी में बाढ़ के कारण भागलपुर में हालात खराब, कटान के डर से लोग खुद ही तोड़ रहे अपने घर

Thu, 30 Jun 2022 05:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 30 Jun 2022 05:01 PM IST
सार

बिहार में कोसी नदी के अशांत प्रवाह के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई है। राज्य के भागलपुर जिले में कोसी नदी द्वारा किए जा रहे कटान के कारण हालात यह हो गए हैं कि नदी किनारे रहने वाले लोग खुद ही अपने घरों को तोड़ रहे हैं और मलबा सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं।

विज्ञापन
People living on the banks of Kosi river in Bhagalpur are demolishing their houses for fear of erosion
भागलपुर नें लोग खुद ही तोड़ रहे अपने घर। - फोटो : ani

विस्तार

मानसून की शुरुआत होते ही बिहार में बाढ़ ने अपना कहर मचाना शुरू कर दिया है। बिहार में कोसी नदी के अशांत प्रवाह के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई है। राज्य के भागलपुर जिले में कोसी नदी द्वारा किए जा रहे कटान के कारण हालात यह हो गए हैं कि नदी किनारे रहने वाले लोग खुद ही अपने घरों को तोड़ रहे हैं और मलबा सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। इन लोगों ने सरकार पर उनके हालात का संज्ञान ना लेने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


कोसी नदी में बाढ़ के पीड़ितों ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार कहने के बावजूद हमारी शिकायतों पर अब तक ना तो सरकार ने और ना ही किसी अन्य राजनेता ने संज्ञान लिया है। इसके कारण हमें खुद ही अपना घर तोड़ना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि नदी कटान करेगी तो पूरा घर नदी में समा जाएगा, कुछ नहीं बचेगा, ऐसे कम से कम हम मलबा तो बचा ले रहे हैं। इन ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा हमें कोई सुविधा नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि कटान को रोकने के लिए वे अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, लेकिन नदी के पानी के बहाव के कारण सब बेकार हो जा रहा है। 
विज्ञापन


 वहीं, भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस पर कहा है कि प्रशासन द्वारा स्थिति पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव नदी के किनारे बसा है। टीम को मौके पर भेजा गया है। हम कटाव को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि गांव की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां ज्यादा कटाव होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed