फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   People agitated over the burning of two shrines along with shops in Kishanganj, protested by blocking the road

Bihar: दुकानों के साथ दो धर्मस्थलों के जलने पर भड़के लोग, किशनगंज में सड़क जाम कर घंटों किया प्रदर्शन

Sun, 12 Mar 2023 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 Mar 2023 02:41 PM IST
सार

बिहार में किशनगंज में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानों के साथ-साथ दो मंदिर भी जल गए। इससे भड़के लोगों ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान वहां पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा, हालांकि कई घंटों के बाद अब सड़क को खोल दिया गया है।

विज्ञापन
People agitated over the burning of two shrines along with shops in Kishanganj, protested by blocking the road
आग में मंदिर जल जाने से इलाके में उत्पन्न हुआ तनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में किशनगंज जिले के मस्तान चौक के पास शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई दुकानों के साथ-साथ दो मंदिर भी जल गए। घटना के बाद से इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं, मंदिर जल जाने से नाराजगी दिखाते हुए लोगों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ घंटों के बाद लोगों ने शांत होने पर सड़क को खाली कर दिया।

विज्ञापन

People agitated over the burning of two shrines along with shops in Kishanganj, protested by blocking the road
जली हुई दुकानों को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के पास बीती देर रात्रि भीषण आग लग गई। ऊंची लपटों को देख स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। मगर आग की लपटें और तेज होती गईं। उसके बाद लोगों ने आनन-फानन में दमकल विभाग और पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। मगर तबतक आग ने कई दुकानों और हनुमान मंदिर तथा दुर्गा मंदिर को जलाकर राख कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

People agitated over the burning of two shrines along with shops in Kishanganj, protested by blocking the road
आग लगने से दो मंदिर भी जल गए - फोटो : अमर उजाला

आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया
उक्त घटना पर कोचाधामन थाना अध्यक्ष आरिज अहकाम ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है। लेकिन अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

People agitated over the burning of two shrines along with shops in Kishanganj, protested by blocking the road
आग की लपटों में जलती दुकानें - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने की जांच की मांग
आग की घटना में दोनों मंदिरों के जल जाने पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई है। साथ ही लोगों ने प्रशासन से उक्त घटना की उचित जांच की मांग की है। मंदिर जलने से भड़के लोगों ने सड़क को घंटों तक जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन ने यहां पुलिस बल की तैनाती बरकरार रखी। वहीं, अब लोगों ने शांत होने पर सड़क को खोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed