फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   patriotic democratic alliance of opposition party may not welcome aimim told after opposition meeting patna

Bihar News : तीन राज्यों में 12 लाख वोट वाली पार्टी को विपक्षी बैठक में नहीं बुलाने की वजह मंत्री ने बताई

Mon, 26 Jun 2023 01:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 26 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

Opposition Meeting : भारतीय जनता पार्टी को सांप्रदायिक कहते हुए एक विशेष वर्ग को वोट हासिल करने वाले चर्चित नेता की पार्टी को विपक्षी एकता की बैठक में बुलावा नहीं देने पर 'अमर उजाला’ से बिहार के मंत्री ने क्या कहा- वह अमन-चैन नहीं चाहने वाली पार्टी। 

विज्ञापन
patriotic democratic alliance of opposition party may not welcome aimim told after opposition meeting patna
बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) विरोधी दलों का 23 जून को पटना में जुटान हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुलावे पर 15 दल विपक्षी एकता की बैठक में शामिल हुए। इनमें आम आदमी पाटी ने अध्यादेश को लेकर अपने साथ कांग्रेस के खड़े नहीं होने के विरोध में बाहर निकलने का फैसला ले लिया। आप के दोनों मुख्यमंत्री और उनके साथ आए दोनों नेता मीडिया के सामने नहीं आए। इस बैठक में देश के कई दलों ने नहीं आने का संकेत दिया तो कई को बुलावा नहीं मिला। 2019 के लोकसभा चुनाव में तीन राज्यों के अंदर 12 लाख वोट हासिल कर दो सीटें जीतने वाले और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-जदयू गठबंधन के खिलाफ पांच विधायक जीतने वाले दल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को बुलावा ही नहीं मिला। बुलावा नहीं भेजे जाने की वजह पूछे जाने पर बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को अमन-चैन का दुश्मन करार दिया।

विज्ञापन


बिहार में पांच विधायक जीते थे, चार छिन गए
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जनता दल यूनाईटेड (JDU) और भाजपा के गठबंधन के खिलाफ प्रत्याशी उतारते हुए पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें से चार विधायक बाद में तेजस्वी यादव के पास राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में चले गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में 3.99 करोड़ वैध मतों में से AIMIM को 2.95 लाख वोट मिले थे। एआईएमआईएम ने महाराष्ट्र में एक और तेलंगाना में लोकसभा की एक-एक सीटें जीती थीं, हालांकि बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान इसने राजद के वोट बैंक को नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन


ओवैसी विदेश में थे, न्यौता भी नहीं गया पार्टी को
बिहार में विपक्षी एकता के नाम पर हो रहे जुटान के समय 'अमर उजाला’ ने जानकारी सामने लायी थी कि महागठबंधन या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से ओवैसी की पार्टी को बुलावा नहीं मिला है। अब बैठक के बाद राजद विधायक और राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा- “ओवैसी को तो पूरी दुनिया भाजपा के एजेंट के रूप में जानती है। उन्हें जिम्मेवारी मिली है कि मुसलमानों का वोट काटो। भाजपा को स्थापित करो। इसलिए ओवैसी की पार्टी को बुलाने का अर्थ नहीं था। इसके अलावा, इस बैठक में वही लोग निमंत्रित थे, जो देश में अमन-चैन चाहते हैं। भाजपा के लिए देश में नफरत की राजनीति करने वाले ओवैसी को इसी कारण नहीं बुलाया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed