फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Updates Youth stabbed to death in Patna

Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, विवाद के बाद आरोपी ने चाकू गोदकर मार डाला, बेटा भी घायल

Mon, 13 Apr 2026 12:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 12:32 PM IST
सार

Patna Crime News: पटना में आपसी रंजिश की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी पर कड़ी कार्रर्वा करे। 
 

विज्ञापन
Bihar News Updates Youth stabbed to death in Patna
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल में आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। बिक्रम थाना क्षेत्र के अराप गांव में चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रामाकांत पासवान के रूप में हुई है, जबकि घायल उसका पुत्र छोटू कुमार है।

विज्ञापन

Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! पुलिस गाड़ी की चपेट में आई चार साल की बच्ची, मौत के बाद हुआ हंगामा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामाकांत पासवान और आरोपी सरजू शर्मा के बीच सब्जी बाजार लगाने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। रविवार रात आरोपी सरजू शर्मा अपने पुत्र के साथ मृतक के घर पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और सरजू शर्मा ने चाकू से रामाकांत पासवान पर हमला कर दिया। बचाव करने पहुंचे उनके बेटे छोटू कुमार भी इस दौरान घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पटना के बिक्रम में चाकू गोदकर हत्या के बाद पहुँची पुलिस व एफएसएल


पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। सरेआम हुई इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थिति को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है। पुलिस ने आरोपी सरजू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed