फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   'Workers will get employment within a year of formation of government', Prashant Kishor makes a big claim

Bihar: 'सरकार बनते ही एक साल के भीतर मजदूरों को मिलेगा रोजगार', प्रशांत किशोर का बड़ा दावा; जानें क्या कुछ कहा

Sun, 22 Jun 2025 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 08:12 PM IST
सार

Bihar: प्रशांत किशोर ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव अपने नौवीं फेल बेटे को बिहार का राजा बनाने में लगे हैं, लेकिन आम लोगों को अपने मैट्रिक-इंटर पास बच्चों की फिक्र नहीं है। पढ़ें खबर

विज्ञापन
'Workers will get employment within a year of formation of government', Prashant Kishor makes a big claim
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन सुराज अभियान के सूत्रधार और रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा में राज्य के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। करगहर के जगजीवन स्टेडियम मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने खुद को कोई नेता नहीं, बल्कि साधारण परिवार का बेटा बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता करगहर में डॉक्टर थे और वहीं उनका जन्म हुआ था, इसलिए यह भूमि उनके लिए पूजनीय है। सभा में उनके साथ मंच पर जन सुराज के वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी, अतेंद्र सिंह समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

बिहार की जनता से प्रशांत किशोर के तीन बड़े वादे
जनसभा के दौरान प्रशांत किशोर ने जनता से तीन प्रमुख वादे किए। जिनमें सबसे पहले उन्होंने स्थानीय रोजगार की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो एक साल के भीतर बिहार से बाहर मजदूरी करने वाले लोगों को राज्य में ही 10 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी वाला रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं वृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर उन्होंने कहा कि वर्तमान में 400 रुपये की वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह किया जाएगा। शिक्षा में सुधार को लेकर कहा कि जब तक सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधरती नहीं, तब तक 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई का खर्चा सरकार वहन करेगी। 

विज्ञापन


पढ़ें: मीरगंज-भोरे मुख्य पथ पर जानलेवा गड्ढा, दो घंटे में पलटे तीन ई-रिक्शा, नौ घायल; दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू यादव पर सीधा हमला
प्रशांत किशोर ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव अपने नौवीं फेल बेटे को बिहार का राजा बनाने में लगे हैं, लेकिन आम लोगों को अपने मैट्रिक-इंटर पास बच्चों की फिक्र नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे लालू यादव की आलोचना नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें एक अच्छा पिता बता रहे हैं। प्रशांत किशोर ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में अब तक लोगों ने शिक्षा और रोजगार के नाम पर वोट नहीं दिया, इसी कारण राज्य की स्थिति बदहाल है। उन्होंने कहा कि अगर 10 प्रशांत किशोर भी आ जाएं, तब भी बिहार नहीं सुधरेगा, जब तक यहां की जनता नहीं सुधरेगी।

अब नेताओं को नहीं, जनता को दे रहे सलाह
उन्होंने कहा कि उन्होंने अब तक कई नेताओं और दलों को सलाह दी है, जिससे कई लोगों का राजनीतिक जीवन संवर गया। अब वे जनता को सलाह देना चाहते हैं ताकि उनके जीवन और उनके बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने पिछले 15 वर्षों में जिनका साथ दिया, वे सत्ता में पहुंचे और मुख्यमंत्री भी बने, लेकिन इससे आम जनता का जीवन नहीं बदला। अब वह केवल जनता के जीवन को बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

रोड शो से पहले लोगों से संवाद
सभा से पूर्व प्रशांत किशोर ने करगहर बाजार में करीब एक किलोमीटर लंबा पैदल रोड शो भी किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें अपने बच्चों एवं बिहार के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed