{"_id":"692ebc19cf97288de80bfc99","slug":"vaibhav-suryavanshi-108-not-out-century-syed-mushtaq-ali-trophy-bihar-vs-maharashtra-eden-gardens-record-young-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar:14 साल का तूफान! वैभव सूर्यवंशी ने SMAT में जड़ा ऐतिहासिक शतक, ईडन गार्डन में गूंजा बिहार का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar:14 साल का तूफान! वैभव सूर्यवंशी ने SMAT में जड़ा ऐतिहासिक शतक, ईडन गार्डन में गूंजा बिहार का नाम
Tue, 02 Dec 2025 03:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:45 PM IST
सार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने महाराष्ट्र के खिलाफ ईडन गार्डन में नाबाद 108 रनों की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार का दिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। महज 14 वर्ष (लगभग) की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाकर नया इतिहास रच दिया। महाराष्ट्र के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में खेलते हुए वैभव ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और 7 चौके व 7 छक्के की मदद से नाबाद 108 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर बिहार का मान बढ़ाया।
58 गेंदों में बना यह शतक उस समय और खास हो गया जब उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। वैभव ने कुल 60 गेंदों पर नाबाद 108 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी इस दमदार पारी ने बिहार की पारी को मजबूत आधार दिया। चौथे विकेट के लिए आयुष लोहारुका के साथ 75 रनों की अहम साझेदारी ने रनगति को लगातार बढ़ाया। निर्धारित 20 ओवर में बिहार ने 176 रन बनाए, जिसमें वैभव की पारी सबसे बड़ा आकर्षण रही।
वैभव सूर्यवंशी का यह शानदार प्रदर्शन इसलिए और महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनके फॉर्म पर चर्चा हो रही थी। लेकिन इस शतक ने साफ कर दिया कि वैभव और अधिक निखार के साथ मैदान पर लौट चुके हैं। अब वैभव 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया की ओर से खेलेंगे और यह शतक उनके आत्मविश्वास को और मज़बूत करेगा।
विज्ञापन
बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने दी बधाई
बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने वैभव सूर्यवंशी को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी जिस तरह लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वह बिहार क्रिकेट के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। इतनी कम उम्र में इतना आत्मविश्वास और अनुशासन देखने लायक है।” साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव आने वाली प्रतियोगिताओं में भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखेंगे और देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
पढे़ं: कैमूर में दो सगे भाई-बहन की संदिग्ध मौत, इलाके में सनसनी; परिजनों ने नौ लोगों पर हत्या का लगाया आरोप
लगातार बन रहे हैं रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में SMAT शतक
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में अब तक कई अहम उपलब्धियाँ दर्ज कर ली हैं। आईपीएल में शतक लगाने के बाद एशिया कप राइजिंग स्टार्स में 144 रनों की बेमिसाल पारी और अब घरेलू क्रिकेट में शतक—इन सभी उपलब्धियों ने उन्हें सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। इतनी कम उम्र में अब तक कोई खिलाड़ी SMAT में शतक नहीं लगा पाया था।