फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   upendra kushwaha called opposition anti women and development on women reservation bill bihar rohtas news

Bihar News: महिला आरक्षण बिल पर उपेंद्र कुशवाहा का विपक्ष पर पलटवार, कहा- इंडी गठबंधन महिला व विकास विरोधी

Sun, 19 Apr 2026 09:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 19 Apr 2026 09:44 PM IST
सार

Rohtas News: उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों पर महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष को विकास एवं महिला विरोधी बताया।

विज्ञापन
upendra kushwaha called opposition anti women and development on women reservation bill bihar rohtas news
सासाराम में उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद से महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने विपक्ष पर महिला और विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है। कुशवाहा ने कहा कि अगर यह बिल संसद से पास हो जाता, तो हमारी माताओं बहनों को 33% आरक्षण मिल जाता। गौरतलब हो कि आरएलएम सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा रविवार की शाम सासाराम में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।

विज्ञापन


परिसीमन को लेकर लगातार चलाया अभियान
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीते कई वर्षों से वे परिसीमन को लेकर अभियान चला रहे हैं, लेकिन महिला आरक्षण एवं परिसीमन बिल पास नहीं होने से उन्हें धक्का लगा है। परिसीमन बिल पास होने से बिहार में लोकसभा की 40 सीट बढ़कर 60 सीट तथा विधानसभा की 243 सीट बढ़कर 365 सीट हो जातीं। इसके अलावा महिला आरक्षण बिल पास होने से महिलाओं को भी इन सीटों का ज्यादा फायदा मिलता।
विज्ञापन


पढ़ें- Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- लालू-कांग्रेस से सवाल पूछेगा बिहार; एनडीए की अगली तैयारी बताई
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे विपक्ष पर सहयोग नहीं करने का आरोप
कुशवाहा ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण व परिसीमन बिल पर विपक्ष के रवैए को आज पूरे देश ने देख लिया है। दोनों बिल अगर पास हो गए होते, तो 2029 के चुनाव से यह लागू हो जाता। लेकिन विपक्ष ने ऐसा नहीं होने दिया। कार्यक्रम के दौरान आरएलएम जिला अध्यक्ष कपिल कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed