फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Union Minister RCP Singh befitting reply to media on speculation of JDU-RJD alliance

Bihar Politics: सीएम नीतीश से नाराजगी पर आरसीपी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को लेकर भी दिया जवाब

Wed, 25 May 2022 02:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 25 May 2022 02:08 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री से नाराजगी को लेकर चल रहीं अटकलों पर जदयू नेता एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया को जवाब दिया है। उन्होंने जदयू- आरजेडी गठबंधन को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Union Minister RCP Singh befitting reply to media on speculation of JDU-RJD alliance
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह(फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर लगातार जारी है। कभी भाजपा-जदयू में मतभेद तो कभी सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलें। लेकिन इन सब के बीच अब केंद्रीय इस्पात मंत्री और नीतीश के खासम-खास जदयू नेता आरसीपी सिंह ने एक बयान देकर सारी अटकलों को खारिज कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार और मुझमें कोई मतभेद नहीं है। नामांकन की तारीख 24 से लेकर 31 मई तक है। अभी बहुत दिन बाकी हैं। मैं भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। मैं जिस भी पद पर बैठूंगा, मैं पूरी मेहनत से काम करूंगा।

विज्ञापन


जदयू-भाजपा का गठबंधन अगले चुनाव तक नहीं टूटने वाला
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू-भाजपा अगले चुनाव होने तक कम से कम 2025 तक गठबंधन चला रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जदयू-राजद के हाथ मिलाने की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं। हम एक-दूसरे को दशकों से जानते हैं। 
विज्ञापन


सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलें
बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलों को तब बल मिल गया जब उनके ट्विटर हैंडल से पार्टी का नाम हट गया साथ ही इसमें जो बायो अपडेट हुआ था उसमें उन्होंने खुद को मंत्री, राज्यसभा सांसद, आईएएस, आईआरएस के अलावा जेएनयू का पूर्व छात्र बताया है। इसके अलावे उनके ट्वीटर हैंडल से सीएम नीतीश और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी गायब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed