{"_id":"628dd2dc0bdbd960791aefc2","slug":"union-minister-rcp-singh-befitting-reply-to-media-on-speculation-of-jdu-rjd-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: सीएम नीतीश से नाराजगी पर आरसीपी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को लेकर भी दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: सीएम नीतीश से नाराजगी पर आरसीपी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, जेडीयू-आरजेडी गठबंधन को लेकर भी दिया जवाब
Wed, 25 May 2022 02:08 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 25 May 2022 02:08 PM IST
सार
बिहार के मुख्यमंत्री से नाराजगी को लेकर चल रहीं अटकलों पर जदयू नेता एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने मीडिया को जवाब दिया है। उन्होंने जदयू- आरजेडी गठबंधन को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह(फाइल)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजनीति में अटकलों का दौर लगातार जारी है। कभी भाजपा-जदयू में मतभेद तो कभी सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलें। लेकिन इन सब के बीच अब केंद्रीय इस्पात मंत्री और नीतीश के खासम-खास जदयू नेता आरसीपी सिंह ने एक बयान देकर सारी अटकलों को खारिज कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार और मुझमें कोई मतभेद नहीं है। नामांकन की तारीख 24 से लेकर 31 मई तक है। अभी बहुत दिन बाकी हैं। मैं भविष्य की भविष्यवाणी नहीं कर सकता। मैं जिस भी पद पर बैठूंगा, मैं पूरी मेहनत से काम करूंगा।
विज्ञापन
जदयू-भाजपा का गठबंधन अगले चुनाव तक नहीं टूटने वाला
केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू-भाजपा अगले चुनाव होने तक कम से कम 2025 तक गठबंधन चला रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जदयू-राजद के हाथ मिलाने की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं। हम एक-दूसरे को दशकों से जानते हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलें
बता दें कि कल केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की सीएम नीतीश से नाराजगी की अटकलों को तब बल मिल गया जब उनके ट्विटर हैंडल से पार्टी का नाम हट गया साथ ही इसमें जो बायो अपडेट हुआ था उसमें उन्होंने खुद को मंत्री, राज्यसभा सांसद, आईएएस, आईआरएस के अलावा जेएनयू का पूर्व छात्र बताया है। इसके अलावे उनके ट्वीटर हैंडल से सीएम नीतीश और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी गायब हैं।
विज्ञापन