{"_id":"66d06af69aea4607b00ab94f","slug":"uncle-nephew-dies-in-a-road-accident-in-kaimur-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कैमूर में हुआ दर्दनाक हादसा, स्कूली वाहन व बुलेट आमने-सामने टकराई; चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कैमूर में हुआ दर्दनाक हादसा, स्कूली वाहन व बुलेट आमने-सामने टकराई; चाचा भतीजे की दर्दनाक मौत
Thu, 29 Aug 2024 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:05 PM IST
सार
Bihar News: कैमूर जिले के भभुआ मोहनियां मुख्य पथ मरीचाव के पास आज गुरुवार के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक आपस में चाचा भतीजा बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कैमूर में हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर में स्कूली वाहन और बुलेट बाइकआमने सामने टकरा गई। इस हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं बस डीपीएस स्कूल की है और बस में स्कूली बच्चे सवार थे, सभी बच्चे सुरक्षित हैं। मृतक मोहनिया थाना के भांखरपुर के प्रिंस यादव और दाऊ यादव बताए जा रहे हैं। इधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेजे दिया।
विज्ञापन
वहीं कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार दिन के सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई है जो मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखरपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों का शव पोस्टमार्टम हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं स्कूल वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन