फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   twitter war between lalu prasad yadav daughter rohini acharya and jitan ram manjhi daughter in law deepa santosh

बिहार में ट्वीट वॉर: लालू की बेटी रोहिणी ने लगाया परिवारवाद का आरोप, मांझी की बहू ने ऐसे किया पलटवार

Sat, 22 May 2021 11:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 22 May 2021 11:03 AM IST
सार

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी और जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी के बीच ट्विटर वॉर चला। इस बीच रोहिणी ने ट्वीट कर जीतनराम मांझी पर परिवारवाद के आरोप लगाए तो दीपा संतोष ने पलटवार कर रोहिणी और राजद को घेरा।

विज्ञापन
twitter war between lalu prasad yadav daughter rohini acharya and jitan ram manjhi daughter in law deepa santosh
रोहिणी आचार्या और दीपा संतोष मांझी - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के राजनैतिक घराने की बेटी और बहू अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आमने-सामने आ गई हैं। बता दें कि दो दिन तक पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और लालू प्रसाद यादव की बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या के बीच ट्विटर वॉर चला। जिसमें अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी भी शामिल हो गई हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी नीतीश कैबिनेट में मंत्री हैं और दीपा उनकी पत्नी हैं। रोहिणी ने एक ट्वीट के जरिए जीतनराम मांझी पर परिवारवाद का आरोप लगाया था। रोहिणी ने आरोप लगाया कि जीतनराम मांझी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, वो अपनी समधिन और दामाद को राजनीति में ले आए। 
विज्ञापन


रोहिणी ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए थे। यह भी कि मांझी के पुत्र किसी लायक नहीं है। उन्होंने मांझी की कुर्सी के लिए जमीर बेचने का भी आरोप लगाया। रोहिणी के इन आरोपों पर जीतनराम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा संतोष मांझी ने ट्विटर पर ही इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाई पिटाए गली-गली, बहन बने बजरंग बली, भाभी को घर में पिटवाती हो, हे भ्रष्टाचार की रोहिणी, तुम इतना ज्ञान कहाँ से लाती हो?




इसके बाद रोहिणी और दीपा तो एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर ट्विटर से चली गईं लेकिन उनके समर्थक आपस में भिड़ गए। रोहिणी के ट्वीट में बताया गया कि राजद के लोग सेवा कर रहे हैं। जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा युवा शाखा के अध्यक्ष अमित कुमार ने चारा घोटाला का जिक्र करते हुए राजद की आलोचना की। ऐसा बताया जा रहा है कि रोहिणी के ट्वीट का जवाब देने के लिए जीतनराम मांझी ने अपनी बहू को इस मैदान में उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed