{"_id":"600b574dc4285671ca331f15","slug":"three-dead-8-missing-and-eight-injured-in-bihar-because-of-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोहरे का कहर तीन मरे, 8 लापता 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोहरे का कहर तीन मरे, 8 लापता 8 घायल
Sat, 23 Jan 2021 04:23 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:23 AM IST
विज्ञापन
कोहरा.....
- फोटो : amar ujala
बिहार में घने कोहरे का कहर सड़क पर ही नहीं गंगा नदी में भी पड़ा। सड़क दुर्घटना तो आए दिन कोहरे के कारण होता ही रहता है लेकिन बृहस्पतिवार की रात घने कोहरे के कारण छपरा जिले के गंगाजल घाट के नजदीक बालू लदी दो नाव आपस में टकरा गई । जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं पटना से पूर्णिया जा रही बस शुक्रवार की सुबह पलट गई इसमें आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना शुक्रवार की सुबह 4 बजे की है। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
नाव दुर्घटना में बताया जाता है कि आठ लोग लापता हैं। सभी बालू मजदूर सोनपुर के सबलपुर गांव के बताए जा रहे हैं। सोनपुर गंगाजल पंचायत के ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में 8 लोगों के लापता होने की खबर है।
विज्ञापन