फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Theft-case-successfully-solved-criminal-arrested-minors-apprehended

Patna: सिर्फ 5 घंटे में खुल गया चोरी का राज! पुलिस ने दबोचा शातिर, दो नाबालिग भी पकड़े गए

Tue, 26 May 2026 07:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 07:48 PM IST
सार

Patna: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित भदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज पांच घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
Theft-case-successfully-solved-criminal-arrested-minors-apprehended
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के भदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत बकावाँ गांव में पुलिस ने पांच घंटे के भीतर चोरी के मामले का सफल उद्भेदन कर लिया। राघवेंद्र कुमार सिंह के घर से रविवार रात सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चेन, चांदी की पायल और 24 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। घटना के बाद शक के आधार पर एक नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एक अन्य नाबालिग और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


नाबालिगों से चोरी कराने का आरोप
ग्रामीण सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया नाबालिग नशे का भी सेवन करता है। वहीं आरोप है कि आरोपी युवक सत्यम कुमार सिंह ही इन नाबालिगों से चोरी की वारदात करवाता था।
विज्ञापन


गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं
बताया जा रहा है कि उसी रात बकावां गांव में खेत से एक मोटर की भी चोरी हुई थी। इससे पहले भी गांव के कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांच घंटे में किया खुलासा
एचडीपीओ-2 ने बताया कि रविवार रात बकावां गांव निवासी राघवेंद्र कुमार सिंह ने घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद भदौर थानाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी 21 वर्षीय सत्यम कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, सत्यम कुमार सिंह ही दोनों नाबालिगों से चोरी करवाता था। सभी चोरी हुए जेवरात और नगदी बरामद कर लिए गए हैं।


ये भी पढ़ें: धूप में इंतजार करती रहीं मंत्री, नहीं खुला स्विमिंग पूल भवन का ताला, निरीक्षण के दौरान भड़कीं मंत्री

पहले भी कर चुका है चोरी
पूछताछ के दौरान एक नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसने पहले भी एक घर से गेहूं की चोरी की थी, हालांकि उस मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed