फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The young man was threatening people

Bihar News: लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा तो पास से देसी कट्टा, चाकू और मोबाइल हुआ बरामद

Thu, 25 Dec 2025 03:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 25 Dec 2025 03:45 PM IST
सार

Bihar: तलाशी के दौरान युवक के पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें एक देसी कट्टा, पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर गन, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने भी युवक द्वारा भौकाल बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
The young man was threatening people
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

विस्तार

हथियार लेकर इलाके में भौकाल बनाना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पुलिस ने उसे रंगे हाथ हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह मामला भोजपुर जिले के आरा शहर से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को दबोच लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोजपुर के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ लोगों को धमकाते हुए इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद नवादा थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के समीप बिहारी मिल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
विज्ञापन


पढ़ें; वैशाली में लीची के बागान से मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी के दौरान युवक के पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें एक देसी कट्टा, पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर गन, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने भी युवक द्वारा भौकाल बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक कारीसाथ गांव के निवासी राजूराम के पुत्र नीरज कुमार है। पुलिस के अनुसार युवक हथियार लेकर आसपास के लोगों को धमका रहा था और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पता लगाया जा रहा है कि युवक हथियार कहां से लाया और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed