फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   The young man parked his bike and jumped into the Ganga from Veer Kunwar Singh Bridge

Bihar: बाइक खड़ी कर युवक ने वीर कुंवर सिंह सेतु से गंगा में लगाई छलांग, पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही तलाश

Sun, 08 Dec 2024 06:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 06:07 PM IST
सार

Bihar: वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक युवक ने गंगा नदी में छलांग दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उक्त युवक की तलाश शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
The young man parked his bike and jumped into the Ganga from Veer Kunwar Singh Bridge
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को दोपहर बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक युवक ने गंगा नदी में छलांग दिया। हालांकि इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कूदे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है। हालांकि मौके से पुलिस ने 1 बाइक बरामद की है, जिसके आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  युवक बाइक से बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह सेतु पर पहुंचा। उसने बाइक से उतरकर उसे किनारे खड़ा किया और अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


आस-पास मौजूद कुछ लोगों ने जब युवक को छलांग लगाते देखा तो तुरंत शोर मचाना शुरू किया। उसे बचाने की भी कोशिश की। हालांकि जब तक कोई वहां तक पहुंचता तब तक युवक नदी में कूद चुका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इधर पुलिस द्वारा युवक की खोजबीन के लिए गोताखोरों को गंगा नदी में उतारा गया है। गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 

विज्ञापन


दस्तावेजों के आधार पर युवक की हुई पहचान
घटना की सूचना पर नगर थाना और औद्योगिक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया की घटनास्थल से बाइक बरामद की है। बाइक नंबर व अन्य दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान की गई। युवक का नाम अंकित कुमार (18 वर्ष) बताया गया है, जो लोहंदी थाना इटाढ़ी का रहने वाला है और उसके पिता का नाम डॉ मनु कुशवाहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर कर रहे तरह-तरह की चर्चा
परिजनों के अनुसार अंकित छात्र था और पढ़ाई कर रहा था। आसपास के लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक युवक के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed