फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mystery of missing teacher Kamlesh Rai entangled in love triangle of inspector Anjali Kumari, CBI action

Bihar News: महिला दारोगा के लव ट्रायंगल में उलझी गुमशुदा शिक्षक की गुत्थी, CBI की कार्रवाई से खुले ऐसे राज

Thu, 29 Jan 2026 09:45 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 09:45 PM IST
सार

Patna News: महिला दारोगा अंजली कुमारी के लव ट्रायंगल में गुमशुदा शिक्षक कमलेश राय मामले की गुत्थी बुरी तरह उलझ गई। दारोगा अंजली के बाद एक और शख्स की गिरफ्तारी के बाद CBI की कार्रवाई से कई राज खुलने लगे हैं।

विज्ञापन
Mystery of missing teacher Kamlesh Rai entangled in love triangle of inspector Anjali Kumari, CBI action
शिक्षक कमलेश अपहरण मामले में दारोगा अंजली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में ढाई साल से लापता एक शिक्षक की गुमशुदगी अब महज एक मिसिंग केस नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वासघात और साजिश के खतरनाक त्रिकोण में बदलती नजर आ रही है। इस सनसनीखेज मामले में अब कानून की रखवाली करने वाली महिला दारोगा खुद कानून के शिकंजे में आ गई है। CBI की जांच ने लव ट्रायंगल के ऐसे-ऐसे राज खोले हैं, जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, भोजपुर के लापता शिक्षक कमलेश राय के अपहरण मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर अंजली कुमारी को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि कमलेश राय और अंजली कुमारी के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


इसी केस में 10 दिन पहले CBI ने बक्सर से रूपेश चौबे नामक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह भी दारोगा अंजली से प्रेम करता था। यहीं से इस मामले ने लव ट्रायंगल का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट के आदेश पर CBI इस केस की जांच कर रही है। टेक्निकल साक्ष्य और रूपेश से पूछताछ के आधार पर बुधवार को अंजली कुमारी को लखीसराय से हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि कमलेश राय और अंजली एक ही इलाके में किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दोनों दारोगा बनना चाहते थे, लेकिन कमलेश एक नंबर से रह गए, जबकि अंजली का चयन हो गया।

पढ़ें- Bihar News: पति के घर लौटने पर बंद मिला दरवाजा और पंखे से लटका पत्नी का शव, दो महीने पहले ही हुई थी शादी


16 मई 2022 को कमलेश राय की शादी किरण से हुई थी। शादी से पहले तिलक के दौरान अंजली और रूपेश कमलेश के घर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि तीनों अक्सर बंद कमरे में समय बिताते थे। यहां तक कि शादी में शामिल होने के लिए अंजली के लिए विशेष रूप से गाड़ी भेजी गई थी और बारात में वह कमलेश के साथ उसी वाहन में मौजूद थी।

लापता शिक्षक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि 14 जुलाई 2023 को बड़हरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब CBI की गिरफ्तारी से परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। हालांकि कमलेश राय का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन जांच एजेंसियों का मानना है कि जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed