फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The foot overbridge is incomplete

Bihar News: आरा जंक्शन पर लाइट फुट ओवर ब्रिज निर्माण ठप, धरी की धरी रह गई 4 जनवरी की डेडलाइन

Sun, 04 Jan 2026 05:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 05:06 PM IST
सार

Bihar: यह रेलखंड बेहद व्यस्त माना जाता है, जहां से सैकड़ों की संख्या में रेलगाड़ियां दिन-रात गुजरती हैं। गुमटी के बंद रहने और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा होने के कारण लोग मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार कर आने-जाने को विवश हैं।

विज्ञापन
The foot overbridge is incomplete
शुरू हुआ काम रुका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर स्थित आरा जंक्शन के पूर्वी रेलवे गुमटी के ऊपर प्रस्तावित लाइट फुट ओवर ब्रिज के निर्माण पर एक बार फिर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। रेलवे द्वारा इस पुल को 4 जनवरी 2026 से चालू करने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसके तहत निर्माण कार्य भी शुरू किया गया था। लेकिन अचानक काम रोक दिए जाने से न सिर्फ निर्माण प्रक्रिया ठप पड़ गई है, बल्कि स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया है।
विज्ञापन


यह रेलखंड बेहद व्यस्त माना जाता है, जहां से सैकड़ों की संख्या में रेलगाड़ियां दिन-रात गुजरती हैं। गुमटी के बंद रहने और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अधूरा होने के कारण लोग मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार कर आने-जाने को विवश हैं। हर दिन बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते नजर आते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


पढे़ं: दोन क्षेत्र में जगी विकास की नई आस, सड़क, बिजली-पुल और नेटवर्क को लेकर शुरू हुई ठोस पहल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या से सैकड़ों गांवों की हजारों की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू होते ही उन्हें उम्मीद जगी थी कि अब जल्द ही सुरक्षित रास्ता मिल जाएगा और रोजमर्रा की परेशानी खत्म होगी। लेकिन एक बार फिर काम रुक जाने से लोगों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मजबूरी में उन्हें खतरा मोल लेकर रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed