फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tejpratap yadav tweet on Ram Navami, Entry Nitish Chacha, Bihar Politics news

अलग रास्ते पर तेजप्रताप: रामनवमी पर 'ENTRY नीतीश चाचा' लिखकर बढ़ाई सियासी हलचल, राजनीतिक अटकलें भी तेज

Mon, 11 Apr 2022 08:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Apr 2022 08:39 AM IST
सार

वैसे तो  तेजप्रताप यादव हमेशा अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज ही कसते रहते हैं लेकिन इस बार जो उन्होंने लिखा है उसने सियासी अटकलें बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Tejpratap yadav tweet on Ram Navami, Entry Nitish Chacha, Bihar Politics news
तेज प्रताप यादव - फोटो : Amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव अक्सर अपने ट्वीट के कारण मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे तो वे हमेशा अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज ही कसते रहते हैं लेकिन इस बार जो उन्होंने लिखा है उसने सियासी अटकलें बढ़ा दी है। दरअसल, रविवार को रामनवमी के दिन तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि ''रामनवमी के अवसर पर बहुत जरूरी, ENTRY नीतीश चाचा।"

विज्ञापन


छोटे भाई को अल्टीमेटम या नीतीश को ऑफर
अब इस पोस्ट के क्या मायने हो सकते हैं इसका पता नहीं चल पा रहा लेकिन इस पोस्ट ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। तेजप्रताप अक्सर अपनी पार्टी के नेताओं से नाराजगी व्यक्त करते रहते हैं ऐसे में कहीं वे अपने छोटे भाई को अल्टीमेटम तो देने की कोशिश तो नहीं कर रहे। वहीं एक और सियासी मायने यह निकाला जा रहा है कि बिहार में दो बड़ी पार्टियों भाजपा और जदयू के बीच राज्य को विशेष राज्य का दर्जा, जातीय जनगणना, शराबबंदी, कानून व्यवस्था सहित कई मामलों पर टकराव चल रहा है। ऐसे में हो सकता है कि तेज प्रताप नीतीश कुमार को लुभाने की कोशिश कर रहे हों।
विज्ञापन


यूजर्स ने लिए मजे
तेजप्रताप के इस पोस्ट पर यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ''कहना क्या चाहते हैं।'' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पहले ये तो बताइये.. आप खुद कहां भग लिए धमकी दे के?? कि सच मे नासमझ निकले?? वैसे अब तो आप राजद के पोस्टर से भी गायब होने लगे हैं.. और फिर राजनीति से तो नहीं गायब हो जायेंगे? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके इस पोस्ट के लिये मैं स्वयं ट्रैन की पटरियों के किनारे किनारे चलकर राष्ट्रपति भवन जाऊंगा और आपको भारत रत्न देने के लिए राष्ट्रपति से गुहार लगाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed