फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tejashwi Yadav says on Bihar bypolls that Experiment in Gopalganj successful

Bihar ByElection: गोपालगंज सीट पर हारने के बाद तेजस्वी बोले- भाजपा के खिलाफ प्रयोग हुआ सफल

Mon, 07 Nov 2022 05:55 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि मैं सभी जातियों और धर्मों के लोगों को हम पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद देता हूं। गोपालगंज की जनता ने भाजपा के इस दावे को झुठला दिया है कि समाज के कुछ वर्ग उसके निष्ठावान मतदाता रहे हैं।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav says on Bihar bypolls that Experiment in Gopalganj successful
तेजस्वी यादव - फोटो : twitter.com/RJDforIndia

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मोकामा विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है तो वहीं गोपालगंज की सीट हार गई। इस पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम ने उनके प्रयोग को सफल साबित किया है। सीटों पर रविवार को मतगणना हुई। 

विज्ञापन


तेजस्वी यादव गोपालगंज से राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता का परोक्ष जिक्र कर रहे थे। वैश्य समुदाय से आने वाले गुप्ता को पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाये जाने से साफ हुआ है कि परपंरागत रूप से ‘एम-वाई’ (मुस्लिम यादव) समीकरण पर चलने वाली पार्टी अब अपना दायरा बढ़ाने को उत्सुक है। बिहार में राजद उम्मीदवार नीलम देवी ने मोकामा सीट पर 16,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उनके पति और मोकामा से विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन को 2020 के विधानसभा चुनाव में विजयी भाजपा उम्मीदवार से 40,000 वोट कम मिले थे। इस बार (भाजपा के लिए)सहानुभूति की लहर होने के बावजूद हमने हार के अंतर को 2,000 वोटों से कम कर दिया। 2024 का लोकसभा चुनाव आने दीजिए, हम विधानसभा क्षेत्र में 20,000 वोट की बढ़त बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का परिवार गोपालगंज से ताल्लुक रखता है। यह सीट चार बार के भाजपा विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हो गई थी और उनकी पत्नी कुसुम देवी अब विधानसभा में प्रतिनिधित्व करेंगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि गोपालगंज की जनता ने भाजपा के इस दावे को झुठला दिया है कि समाज के कुछ वर्ग उसके निष्ठावान मतदाता रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी ने कहा कि मैं सभी जातियों और धर्मों के लोगों को हम पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद देता हूं। बिहार कांग्रेस प्रवक्ता असित तिवारी ने ट्वीट किया कि गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा की मदद करने के लिए असदुद्दीन ओवैसी जी आप पर धिक्कार है। वहीं एआईएमआईएम ने पिछली विधानसभा सीटों में पांच सीटें जीती थीं और उसके एक विधायक को छोड़कर पहले राजद में शामिल हो गया था।


वित्त मंत्री विजय कुमार ने कही यह बात
बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दोनों उपचुनावों के नतीजों से एक चीज़ साफ है कि बिहार की जनता को JD(U) का भाजपा का साथ छोडने के फैसले से कोई एतराज़ नहीं है। जनता ने पहले की तरह महागठबंधन को समर्थन दिया है। कुर्मी में महागठबंधन का उम्मीदवार ही जीतेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed