फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tejashwi Yadav reaction after lalu prasad yadav punishment by cbi special court ranchi

चारा घोटाला: लालू की सजा पर तेजस्वी यादव ने दिया बयान, बोले- भाजपा से हाथ मिलाया होता, तो सब 'हरिश्चंद्र' कहते

Mon, 21 Feb 2022 03:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 21 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

चारा घोटाले से जुड़े पांचवे मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट का फैसला आने के बाद तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर हमला किया। उन्होंने कहा अगर लालू प्रसाद यादव मे बीजेपी से हाथ मिला लिया होता तो उन्हें राजा हरिश्चंद्र कहा जाता। 

विज्ञापन
Tejashwi Yadav reaction after lalu prasad yadav punishment by cbi special court ranchi
तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : ANI

विस्तार

रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने बहुचर्चित चारा घोटाला से जुड़े पांचवे मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई है और 60 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट का फैसला आने के बाद राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यह अंतिम फैसला नहीं है। देश में हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट हैं। हमने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हमें उम्मीद है कि निचली अदालत का फैसला हाईकोर्ट में बदलेगा।

विज्ञापन


तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि चारा घोटाले के अलावा ऐसा लगता है कि देश में कोई घोटाला नहीं हुआ है। अकेले बिहार में लगभग 80 घोटाले हो चुके हैं लेकिन सीबीआई, ईडी, एनआईए कहां है? उन्होंने कहा कि देश में एक ही घोटाला और एक नेता है। सीबीआई विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी को भूल गई है।
विज्ञापन


भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि अगर लालू जी ने बीजेपी से हाथ मिलाया होता तो उन्हें राजा हरिश्चंद्र कहा जाता, लेकिन आज वे आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं इसलिए उन्हें कारावास का सामना करना पड़ रहा है। हम इससे नहीं डरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारा घोटाले का खुलासा 27 जनवरी 1996 को हुआ था

चारा घोटाला उस समय सुर्खियों में आया था जब पश्चिमी सिंहभूम जिले(चाईबासा) के तत्कालीन उपायुक्त अमित खरे ने 27 जनवरी 1996 को उजागर किया। बिहार पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया और जांच आगे बढ़ाई तो इसका संबंध लालू प्रसाद यादव समेत कई लोगों से निकला। बाद में सीबीआई ने इस केस का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया जो पिछले 25 वर्षों से चल रहा है।


डोरंडा कोषागार से की गई थी अवैध निकासी 

गौरतलब है कि चारा घोटाले का यह मामला डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी का है। लालू के वकील ने बताया कि आगे जमानत के लिए अर्जी दी जाएगी। लेकिन जमानत नहीं मिलने तक लालू को जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि इस मामले में लालू के साथ 75 आरोपियों को 15 फरवरी को दोषी करार दिया गया था और 24 को रिहा कर दिया गया था। इनमें से 36 को तीन-तीन साल की सजा मुकर्रर की जा चुकी है। वहीं बाकी दोषियों को भी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed