Tejashwi Yadav : राजद को तेजस्वी यादव की यह तस्वीर करनी पड़ी शेयर, रोहिणी के गुस्से से सबक
Bihar News : लालू प्रसाद यादव या तेजस्वी यादव की कुर्सी पर इस परिवार का सदस्य किसी और को नहीं देखना चाहता है। रोहिणी ने सोशल मीडिया से यह बात शेयर की तो हंगामा मच गया। कुछ ही घंटे के अंदर राजद के सोशल मीडिया हैंडल पर तेजस्वी यादव की तस्वीर आ गई।
विस्तार
रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर किये गए एक पोस्ट को शेयर किया था। फोटो के साथ कंटेंट पोस्ट होते ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आने लगी। प्रतिक्रिया हैरान करने वाली है। लोग खुलकर संजय यादव का विरोध कर रहे हैं। लोग तो यहां तक लिख रहे हैं कि संजय यादव राजद को डुबो देगा। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह राजद का नैया ले डूबेगा हरियाणा वाला। एक शख्स ने लिखा है कि तेजू भैया तो इसका शुरू से ही विरोध करते रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Lalu Yadav Family : तेज प्रताप के बाद रोहिणी के निशाने पर तेजस्वी के 'विश्वासी'; संजय यादव के लिए क्या लिखा!
शेयर हुई नई तस्वीर
अमर उजाला पर रोहिणी के द्वारा शेयर करने की खबर प्रकाशित होते ही हंगामा मच गया। कुछ ही घंटे के अंदर राजद के सोशल मीडिया हैंडल पर तेजस्वी यादव की तस्वीर आ गई। इससे एक बात तो तय है कि लालू प्रसाद यादव या तेजस्वी यादव की कुर्सी पर इस परिवार का सदस्य किसी और को नहीं देखना चाहता है। क्यों कि अगर ऐसा नहीं होता तो रोहिणी आचार्या आलोक कुमार के पोस्ट को शेयर नहीं करती।
यह खबर भी पढ़ें-Sanjay Yadav: कौन हैं तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले संजय यादव? तेज प्रताप कहते हैं जयचंद, रोहिणी भी भड़कींं
अब जानिए इस पोस्ट पर संजय यादव को लेकर कैसी कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं
सोशल मीडिया पर लोग संजय यादव को लेकर लिख रहे हैं कि, "यह जो व्यक्ति है एक दिन राज़द पार्टी को ले डूबेगा, क्योंकि इसमें इतनी महत्वाकांक्षा है कि तेजस्वी यादव जी के साथ खुद घूमेगा सांसद खुद बनेगा सारे हरियाणा के बच्चों को तेजस्वी जी के आवास पर रखेगा और तो और बिहार के कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने नहीं देगा। तेजस्वी यादव को मिलने नहीं देगा और आज तो हद ही हो गई, खुद अपने आप को तेजस्वी से आगे समझने लगा तो मैं इस ..(अपशब्द) को बता देना चाहता कि तुम नेता नहीं हो सकते हो। तुम में इतना विलक्षण टैलेंट नहीं है, जो बिहार बिहारियों में नहीं है। यह तो तेजस्वी यादव की कृपा है कि ..(अपशब्द) आदमी को यहां तक पहुंचा दिए मैं इस आदमी को कभी पसंद नहीं किया यह सलाहकार बनकर आया था और जब से यह सलाहकार है, तेजस्वी यादव तब से अभी तक कोई भी चुनाव नहीं जीते हैं। इसके आल्वे और भी कई पोस्ट हैं, जिसे लिखा नहीं जा सकता है।
यह खबर भी पढ़िये-Sanjay Yadav: कौन हैं तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले संजय यादव? तेज प्रताप कहते हैं जयचंद, रोहिणी भी भड़कींं
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.