{"_id":"60434fac3e9e3e398d68ee3e","slug":"tejashwi-yadav-on-his-father-lalu-prasad-yadav-health-his-2-percent-kidney-is-working-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : तेजस्वी ने दी पिता लालू के स्वास्थ्य की जानकारी, बोले- सांस लेने में दिक्कत, बढ़ रहा क्रिएटिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : तेजस्वी ने दी पिता लालू के स्वास्थ्य की जानकारी, बोले- सांस लेने में दिक्कत, बढ़ रहा क्रिएटिनी
Sat, 06 Mar 2021 03:17 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 06 Mar 2021 03:17 PM IST
सार
- लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में दिक्कत हो रही है - तेजस्वी यादव
- तेजस्वी ने बताया कि लालू के शरीर में क्रिएटनी की मात्रा बढ़ रही है
- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बिना शर्त तेजस्वी का समर्थन
विज्ञापन
तेजस्वी यादव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर जानकारी दी। संत रविवाद जयंती के मौके पर तेजस्वी यादव ने लालू प्रसाद यादव की तबीयत की खबर सुनाई। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और उनकी किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने बताया कि क्रिएटनी भी बढ़ा हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। अपने पिता की तबीयत के बारे में बताते हुए तेजस्वी यादव ने उम्मीद जताई कि लालू प्रसाद यादव जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बता दें कि संत रविदास का आयोजन उनके सरकारी आवास पर ही किया गया था।
विज्ञापन
क्रिएटनी शरीर का एक व्यर्थ पदार्थ है, जो किडनी के माध्यम से शरीर से बाहर निकाला जाता है। किडनी इसे रक्त से फिल्टर कर यूरिन में भेजती है और यूरिन के जरिए यह शरीर से बाहर निकलता है। डॉक्टरों का कहना है कि क्रिएटनी ज्यादा बढ़ने से मरीज को डायलिसिस की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा किडनी ट्रांसप्लांट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
बंगाल में दीदी का समर्थन
इसके अलावा पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां मूल्यों की लड़ाई है। वहां बंगाल की सभ्यता और संस्कृति को बचाने की लड़ाई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने बिना शर्त के टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को समर्थन दिया है।
आरक्षण को खत्म करने की साजिश
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर अपनी बात कही। तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में धीरे-धीरे आरक्षण खत्म किया जा रहा है। जो भी सरकारी संस्थान हैं और जहां आरक्षण लागू हैं, उन संस्थानों को बंद करने की साजिश की जा रही है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि रेलवे, बीएसएनएल जैसे संस्थानों को बंद करने की साजिश चल रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि संस्थान खत्म हो जाएंगे तो आरक्षण भी खुद खत्म हो जाएगा।