फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   sushil modi younger brother ashok modi passes away due to covid

दुखद: 65 की उम्र में सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का निधन, कुछ दिन पहले हुए थे संक्रमित

Sun, 02 May 2021 05:19 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 02 May 2021 05:19 PM IST
सार

मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65 वर्ष) का आज पटना में दोपहर 2:45 बजे कोरोना से निधन हो गया है। डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए लेकिन उसे बचा नहीं सके। - सुशील मोदी

विज्ञापन
sushil modi younger brother ashok modi passes away due to covid
अशोक कुमार का 65 की उम्र में कोरोना से निधन - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का 65 की उम्र में कोरोना से निधन हो गया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

उन्होंने लिखा, ‘मेरे छोटे भाई अशोक कुमार मोदी (65 वर्ष) का आज पटना में दोपहर 2:45 बजे कोरोना से निधन हो गया है। डॉक्टरों ने सभी प्रयास किए लेकिन उसे बचा नहीं सके।’

विज्ञापन

My younger brother Ashok Kumar Modi (65) died of CORONA at 2.45 PM in Patna Doctors made all effort but we could not save him.

विज्ञापन
विज्ञापन
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 2, 2021

सुशील मोदी भी हो चुके हैं संक्रमित
बता दें, गत वर्ष बिहार चुनाव के वक्त प्रचार के दौरान सुशील मोदी भी संक्रमित हो गए थे। 22 अक्टूबर 2020 को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से उन्हें पटना के ही एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। किंतु उनका स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो गया था और संक्रमण के पांच दिन बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

बिहार में बेकाबू हो रहा है कोरोना
शनिवार को बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 13,789 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 82 लोगों की मौत हुई है। बिहार सरकार में मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की भी दो दिन पहले कोरोना से मौत हो गई थी। 15 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed