फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sushil Kumar Modi slammed RJD and Tejashwi Yadav blaming for dirty politics

सुशील मोदी बोले: 'बेतुके आरोप लगाओ और जवाब खारिज करो' की राजनीति करती है राजद

Tue, 16 Mar 2021 06:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 16 Mar 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sushil Kumar Modi slammed RJD and Tejashwi Yadav blaming for dirty politics
सुशील कुमार मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजद 'बेतुके आरोप लगाओ और जवाब खारिज करो' की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते हुए तेजस्वी यादव के सगे रिश्तेदारों ने बिहार को बुरी तरह शर्मसार किया था। इस पर एक पूरी फिल्म (गंगाजल) बनी और चर्चित हुई।
विज्ञापन


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद सरकार के समय सत्तारूढ़ दल के मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों ने जो किया, उससे यह कृत्य उचित नहीं हो जाता। लेकिन, जिनके परिवार ने ऐसा किया, उन्हें काफी सोच-समझ कर दूसरों पर अंगुली उठानी चाहिए और अगर सवाल उठाया है, तो उस पर मिले जवाब को स्वीकार भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

साथ ही सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर तेजस्वी यादव से सवाल पूछते हुए कहा है कि वे बताएं कि 1997 में उनकी पार्टी ने कई योग्य लोगों के रहते हुए एक ऐसी घरेलू महिला को मुख्यमंत्री क्यों बनवाया था, जो अधिकारियों की हिंदी-अंग्रेजी में लिखी फाइल को न पढ़ सकती थीं, न समझ सकती थीं? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को शीशे घर में रह कर दूसरों पर पत्थरबाजी नहीं करनी चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed