फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   super speciality hospital inauguration samrat choudhary bihar health neuro orthopedic hospital

Bihar: 400 बेड के अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, मरीजों को अब मिलेगा बेहतर इलाज

Sat, 25 Jul 2026 05:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 25 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन
super speciality hospital inauguration samrat choudhary bihar health neuro orthopedic hospital
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अस्पताल के शुरू होने से राज्य के लाखों मरीजों को गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री निशांत की अध्यक्षता में हुआ लोकार्पण कार्यक्रम

अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया और विधायक नवल किशोर यादव भी शामिल हुए। इसके अलावा मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

'बिहार में ही मिलेगा आधुनिक इलाज'

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि राज्य सरकार बिहारवासियों को आधुनिक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल का यह नया सुपर स्पेशियलिटी भवन अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। इसके शुरू होने से ऑर्थोपेडिक, न्यूरो और ट्रॉमा से जुड़ी गंभीर एवं जटिल बीमारियों का बेहतर इलाज अब बिहार में ही संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी+5 भवन में मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

यह अस्पताल ग्राउंड प्लस पांच (G+5) मंजिला भवन है, जिसे पूरी तरह आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है। मरीजों की सुविधा के लिए यहां डिजिटल टोकन मैनेजमेंट सिस्टम (QMS) लगाया गया है, जिससे पंजीकरण और ओपीडी सेवाएं पहले से अधिक व्यवस्थित और आसान होंगी। अस्पताल में स्मार्ट न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम भी स्थापित किया गया है, जिसके जरिए आपातकालीन स्थिति में दवाइयों और जांच के सैंपलों की तेजी से आपूर्ति की जा सकेगी। हर बेड पर नर्स कॉल सिस्टम की सुविधा दी गई है, जिससे मरीज सीधे नर्सिंग स्टाफ से संपर्क कर सकेंगे।

42 ICU बेड और 6 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर

अस्पताल में 42 अत्याधुनिक आईसीयू बेड, 6 एडवांस मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर, ट्रॉमा केयर यूनिट, सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्स-रे, मैमोग्राफी और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक रेडियोलॉजी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं

अस्पताल में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री लैब, माइनर ऑपरेशन थिएटर, प्लास्टर रूम, डे-वार्ड, प्राइवेट वार्ड, एसआईसीयू, एमआईसीयू और पीआईसीयू जैसी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इसके साथ ही प्री और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, फार्मेसी, पंजीकरण काउंटर, हेल्प डेस्क, सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई विभाग (CSSD), लॉन्ड्री, जिम्नेजियम, ड्राइविंग सिम्युलेटर लैब, न्यूरो रिहैब ट्रेनिंग, ग्रुप थेरेपी और डेली लिविंग स्किल्स ट्रेनिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी अस्पताल में उपलब्ध होंगी।

दूसरे राज्यों में इलाज की जरूरत होगी कम

सरकार का कहना है कि यह अस्पताल केवल मरीजों को अत्याधुनिक इलाज ही नहीं देगा, बल्कि पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) सेवाओं के जरिए उन्हें सामान्य जीवन में वापस लौटने में भी मदद करेगा। इस अस्पताल के शुरू होने से बिहार के लाखों मरीजों को राज्य के भीतर ही गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता भी काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed