फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   street vendors were shifted to vending zone, municipal corporation sasaram, rohtas bihar news

Bihar News: फुटपाथी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में कराया गया शिफ्ट, सड़कें दिखने लगी चौड़ी; लोग खुश

Tue, 30 Dec 2025 05:29 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 05:29 PM IST
सार

Bihar News: नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शहर को जाम मुक्त बनाने और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। आगे भी अभियान पूरी सख्ती से चलाया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
street vendors were shifted to vending zone, municipal corporation sasaram, rohtas bihar news
सड़कों पर खड़े अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम शहर में सड़क जाम की समस्या के स्थाई समाधान के लिए जिला प्रशासन ने अब पूरी तरह मन बना लिया है। बीते कई दिनों से नगर निगम एवं जिला प्रशासन की टीम सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान चला रही है और इसी क्रम में मंगलवार को भी सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडियों, ठेला एवं खोमचा गाड़ियों को पुराने बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे सदर एसडीएम नेहा कुमारी, डीएसपी दिलीप कुमार सहित नगर निगम के पदाधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक शहर की पुरानी जीटी रोड एवं रौजा रोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और सभी स्ट्रीट वेंडर्स को वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराया गया।

विज्ञापन


फुटपाथी दुकानदारों में मची अफरातफरी
नगर निगम प्रशासन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों और काफी संख्या में पुलिस फोर्स को देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। जैसे-जैसे टीम आगे बढ़ती फुटपाथी दुकानदार अपने-अपने ठेले खोमचे के साथ इधर-उधर भागने लगते। जिससे सड़कों पर काफी देर तक गहमागहमी रही। हालांकि इस दौरान प्रशासन की सख्ती को देखते हुए सभी फुटपाथी दुकानदार वेंडिंग जोन में शिफ्ट हो गए, जिससे सड़कों का नजारा बदला बदला सा दिखाई दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: सहरसा में निगरानी विभाग का शिकंजा, सेल टैक्स कार्यालय का चपरासी 75 हजार घूस लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी बस स्टैंड बना वेंडिंग जोन
नगर आयुक्त विकास कुमार ने अभियान को लेकर बताया कि सासाराम शहर में जाम की सबसे बड़ी वजह सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली सब्जी मंडी और ठेला गाड़ियां हैं। इससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है, बल्कि आम नागरिकों को भी भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड परिसर को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया गया है, जहां सभी सब्जी विक्रेताओं और ठेला चालकों को पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जा रही है।


रौजा रोड़ को किया गया वन-वे
भीषण जाम की समस्या का सामना कर रहे रौजा रोड को प्रशासन ने वन-वे कर दिया है। इस संदर्भ में नगर आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि रौजा रोड को वन-वे कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम निगरानी कर रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना व आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन को सहयोग करने की अपील
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह अभियान शहर को जाम मुक्त बनाने और आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों और ठेला चालकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से निर्धारित स्थान पर शिफ्ट हो जाएं, ताकि प्रशासन को सख्ती न बरतनी पड़े। वहीं उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के इस प्रयास में सहभागी बनें, ताकि सासाराम को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed