{"_id":"62afb6d5f9e0564f42187f5f","slug":"spicejet-plane-catches-fire-mid-air-makes-emergency-landing-in-patna-all-passengers-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान में आग : 20 मिनट अटकी रहीं सांसें... बुरी तरह हिल रहा था विमान, कैप्टन की सूझबूझ से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान में आग : 20 मिनट अटकी रहीं सांसें... बुरी तरह हिल रहा था विमान, कैप्टन की सूझबूझ से बची जान
Mon, 20 Jun 2022 05:22 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:22 AM IST
सार
एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि विमान हिलडुल रहा था। हम सभी डर गए थे और क्रू सदस्य हमें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। हमें पहले बताया गया कि विमान बिहटा या आरा एयरस्ट्रिप पर लैंड करेगा। हालांकि यह पटना एयरपोर्ट पर ही उतारा गया।
विज्ञापन
स्पाइस जेट विमान (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना एयरपोर्ट पर रविवार को हादसे के दौरान करीब 20 मिनट तक यात्रियों की जान अटकी रही। विमान में सवार एक युवा ने बताया कि वह बदहवासी में एयरपोर्ट पहुंचा था और विमान के टेकऑफ होने से पहले ही सो गया था। कुछ मिनट में ही किसी ने जगाया। विमान लैंडिंग होने पर उसे पता चला कि वह कितना भाग्यशाली है।
विज्ञापन
एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि विमान हिलडुल रहा था। हम सभी डर गए थे और क्रू सदस्य हमें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। हमें पहले बताया गया कि विमान बिहटा या आरा एयरस्ट्रिप पर लैंड करेगा। हालांकि यह पटना एयरपोर्ट पर ही उतारा गया।
विज्ञापन
उन्होंने सूझबूझ दिखाने के लिए पायलट को आशीर्वाद भी दिया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि टेकऑफ के 10 मिनट के अंदर ही विमान की आपात लैंडिंग हुई जबकि कुछ यात्रियों का दावा है कि वे विमान के अंदर 15-20 मिनट तक रहे।
विज्ञापन
रोटेशन के दौरान टकराया था पक्षी
टेकऑफ पर स्पाइस जेट ने एक बयान में कहा कि रोटेशन के दौरान कॉकपिट क्रू ने इंजन 01 से एक पक्षी के टकराने की आशंका जताई। विमान की जांच के बाद पता चला कि पक्षी की टक्कर से फैन के तीन ब्लेड क्षतिग्रस्त हुए।