{"_id":"6ab8ade07c30794e01048641","slug":"snake-bite-tragedy-in-patna-two-brothers-die-in-sleep-mother-critical-after-attack-in-hut-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना में सांप का कहर: झोपड़ी में सो रहे दो सगे भाइयों को डसा, दोनों की मौत; मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटना में सांप का कहर: झोपड़ी में सो रहे दो सगे भाइयों को डसा, दोनों की मौत; मां की हालत गंभीर
Sun, 27 Sep 2026 11:17 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:17 AM IST
सार
परसाबाजार के सोताचक मुसहरी में बारिश के बीच झोपड़ी में सो रहे एक परिवार पर सांप ने कहर बरपा दिया। विषैले सांप के डसने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां का एम्स पटना में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और 12 वर्षीय बहन सदमे में है।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पटना के परसाबाजार थाने के सोताचक मुसहरी में शनिवार की अहले सुबह झोंपड़ीनुमा घर में सो रहे दो सगे भाइयों और उनकी मां को विषैले सांप ने डस लिया। इस घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज एम्स पटना में चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।
मजदूर बब्लू मांझी ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद उनकी 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी, 10 वर्षीय बड़ा बेटा मोहित कुमार और सात वर्षीय बेटा बेधुराज झोंपड़ी में सो रहे थे। वहीं, वह अपनी 12 वर्षीय बेटी ममता के साथ दूसरी झोंपड़ी में सोए थे। शनिवार की सुबह जब वह उठे तो देखा कि दोनों बेटों के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था और पत्नी बेसुध पड़ी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और आनन-फानन में तीनों को एम्स ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों बेटों को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोनी देवी का इलाज जारी है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
लगातार बारिश से जलजमाव, जहरीले जीवों का खतरा
ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोताचक मुसहरी और आसपास के इलाकों में जलजमाव की स्थिति है। नहर और पुनपुन नदी के आसपास बसे घरों में बारिश के दौरान सांप और अन्य जहरीले जीवों के घुसने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
दोनों भाइयों को खोकर सदमे में है 12 वर्षीय बहन
इस हादसे में 12 वर्षीय ममता ने अपने दोनों भाइयों को खो दिया है। मां भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। दोनों भाइयों की मौत से बच्ची सदमे में है। वह रोते-रोते बेसुध हो गई। उधर, पिता बब्लू मांझी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन उन्हें ढाढ़स बंधाने में लगे थे। नम आंखों से बब्लू ने कहा कि उनका पूरा परिवार उजड़ गया।
ये भी पढ़ें- 10वीं-12वीं में फेल: पिता ने मारा ताना तो आईआईटी पहुंचे, आईपीएस मोहिबुल्लाह को अमेरिका देगा एशियन हीरो सम्मान
पूर्व विधायक समेत जनप्रतिनिधि पहुंचे गांव
घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक गोपाल रविदास, सचिव गुरुदेव दास और ललिन पासवान गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि के लिए प्रशासन को भी लिखा जाएगा। वहीं, थानेदार मनेका रानी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा के तहत परिजनों को 40 हजार रुपये की सहायता दी गई है।