फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Shivanand Tiwari supports Digvijay singh on Veer Savarkar statement on cow and Hindutva

विवाद: दिग्विजय के बाद शिवानंद तिवारी बोले- सावरकर की नजर में गाय को मां कहना मानव जाति का अपमान था

Sun, 26 Dec 2021 12:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 26 Dec 2021 12:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बाद राजद नेता शिवानंद तिवारी ने सावरकर के खिलाफ विवादित बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि 'सावरकर ने किताब में लिखा है गोमांस खाने में कोई बुराई नहीं'।

विज्ञापन
Shivanand Tiwari supports Digvijay singh on Veer Savarkar statement on cow and Hindutva
राजद नेता शिवानंद तिवारी - फोटो : Shivanand Tiwari

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा वीर सावरकर के खिलाफ शनिवार को दिए गए विवादित बयान के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पढ़ा है कि वीर सावरकर ने उस सवाल किया था कि कोई जानवर इंसान की मां या पिता कैसे हो सकता है... गाय को इंसानों की मां कहना मानव जाति का अपमान है। सावरकर ने ही 1923 में पहली बार 'हिंदुत्व' शब्द का इस्तेमाल किया और कहा कि हिंदू और 'हिंदुत्व' अलग-अलग चीजें हैं। भारतीय जनता पार्टी का नाम लिए बगैर शिवानंद तिवारी ने कहा कि आप सावरकर की कुछ बातों को मानेंगे और कुछ को नहीं, ऐसा नहीं हो सकता है। आप उन्हें मानते हैं तो उनकी पूरी बात को मानिए। शिवानंद तिवारी ने कहा कि देश में इन दिनों एकता, अखंडता और यहां तक कि धर्म के लिए भी खतरनाक साजिश की जा रही है। देश को बदलने की कोशिश नकारात्मक दिशा में हो रही है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने भी कल सावरकर के खिलाफ दिया था विवादित बयान
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि विनायक दामोदर सावरकर की विचारधारा को भाजपा और संघ आगे बढ़ा रहे हैं। सावरकर ने खुद ही अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। खुद के मल में लोट लगाने वाली गाय हमारी माता कैसे हो सकती है?
विज्ञापन


कांग्रेस ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। इसके तहत आयोजित एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर ने खुद अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। अब हमारे यहां कई हिंदू ऐसे हैं, जो गोमांस खाते हैं। वह कहते हैं कि ऐसा किसी भी पवित्र ग्रंथ में नहीं लिखा कि गोमांस नहीं खाना चाहिए। हमारी लड़ाई संघ से है, जिसकी विचारधारा देश को बांटने की है। इस वजह से सच को जानना, समझना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी इन दिनों हिंदू और हिंदुत्व के बीच फर्क समझा रहे
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने ट्वीट और अपनी रैलियों में हिंदू धर्म और हिंदुत्ववादियों के बीच के फर्क को बताते रहे हैं। उनके अनुसार हिंदुत्ववादी हमेशा नफरत व हिंसा फैलाते हैं। जबकि, हिंदू सत्य बोलना जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed