फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Shahnawaz Hussain may get big responsibility in Bihar cabinet expansion BJP can play big bet by making Muslim face as Deputy Chief Minister

शाहनवाज हुसैन को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार, उपमुख्यमंत्री बना बड़ा दांव खेल सकती है भाजपा

Wed, 27 Jan 2021 05:32 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 27 Jan 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
Shahnawaz Hussain may get big responsibility in Bihar cabinet expansion BJP can play big bet by making Muslim face as Deputy Chief Minister
बिहार मंत्रिमंडल में शाहनवाज हुसैन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार की सत्ता में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं में शुमार शाहनवाज हुसैन का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा द्वारा हुसैन को बिहार में विधान परिषद का सदस्य बनाने के बाद कई कयास लगाए जा रहे हैं। सभी के मन में सवाल भी है कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में शाहनवाज को कौन सा पद मिलेगा? चर्चा है कि मंत्रिमंडल में उन्हें कोई बड़ा विभाग दिया जा सकता है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समकक्ष उन्हें भाजपा का चेहरा भी माना जा रहा है।

विज्ञापन

बड़े विभाग की मिल सकती है जिम्मेदारी

शाहनवाज केंद्र की अटल बिहारी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। बिहार की राजनीति में अपने केंद्रीय स्तर के बड़े नेता को उतारने के भाजपा के इस कदम के मायने तलाशे जा रहे हैं। बिहार की सियासत के जानकारों की मानें तो शाहनवाज को वित्त और वाणिज्यकर विभाग की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। यह जिम्मेदारी अक्सर उप मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। उन्हें सड़क और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दिए जाने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अब तक इन कयासों पर मुहर लगाने कोई सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की दो टूक

भाजपा ने केवल इतना ही बयान दिया है कि बिहार में शाहनवाज के आने से पार्टी मजबूत होगी। बिहार में भाजपा और जदयू से जीतकर एक भी मुस्लिम विधायक सदन में नहीं पहुंच सका। ऐसे में यह तो तय है कि शाहनवाज सदन में भाजपा का मुस्लिम चेहरा बनकर उभरेंगे। शाहनवाज  विपक्षी महागठबंधन की अल्पसंख्यक राजनीति को भी कमजोर कर सकते हैं।

विज्ञापन

तारकिशोर प्रसाद से तुलना

शाहनवाज की तुलना में बिहार भाजपा के दूसरे नेता भी कमजोर ही नजर आ रहे हैं। भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री बने तारकिशोर प्रसाद कटिहार से चौथी बार विधायक बने हैं। इंटर पास तारकिशोर 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं और संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं। वह अप्रत्याशित रूप से पार्टी के विधानमंडल दल के नेता चुने गए और उपमुख्यमंत्री बने हैं, लेकिन उन्हें इससे पहले प्रदेश में मंत्री नहीं बनाया गया था। वहीं, शाहनवाज हुसैन ने इंजीनियरिंग तक की पढ़ाई की है। उन्होंने 5-5 मंत्रालय संभाला है। संगठन में भी उनका विस्तार देश स्तर पर है। ऐसे में भाजपा शाहनवाज (मुस्लिम चेहरे) को उपमुख्यमंत्री बनाकर बड़ा दांव खेल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed