फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas News: Unidentified woman's body found in well, discovered due to foul smell; incident creates panic

Bihar News: कुएं में मिली अज्ञात महिला की लाश, दुर्गंध से हुआ खुलासा; घटना से इलाके में दहशत

Fri, 06 Feb 2026 05:59 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 05:59 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास में कुएं से 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
 

विज्ञापन
Rohtas News: Unidentified woman's body found in well, discovered due to foul smell; incident creates panic
सदर अस्पताल स्थित शीत गृह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम के रोहतास जिले में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बड्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर कचनठ पथ के किनारे स्थित एक कुएं से लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से आसपास के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
दुर्गंध से हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण जब कुएं के पास से गुजर रहे थे, तो उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर जब लोगों ने कुएं के अंदर झांककर देखा, तो महिला का शव पानी में तैरता नजर आया। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

 
महिला की पहचान नहीं, उम्र का लगाया जा रहा अनुमान
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत महिला की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सदर अस्पताल स्थित शीतगृह में सुरक्षित रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- सूरज बिहारी हत्याकांड: मुख्य आरोपियों का सरेंडर, बेटे के गम में पिता जवाहर यादव का हार्ट अटैक से निधन

 
घटना की सूचना मिलते ही बड्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। चौकीदार रामलखन राम ने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है।
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि
चिकित्सकों के अनुसार प्रथम दृष्टया महिला की मौत कुएं में गिरने से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed