फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   scorpio returning from birthday party hits tree road accident today rohtas bihar news

Bihar News: रफ्तार का कहर,पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत और दो लड़ रहे जिंदगी से जंग

Wed, 15 Apr 2026 09:19 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 09:19 AM IST
सार

बिहार के सासाराम में पुरानी जीटी रोड पर साहू सिनेमा के पास देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पेड़ से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ओमप्रकाश पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिक राज और जयप्रकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
scorpio returning from birthday party hits tree road accident today rohtas bihar news
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सासाराम में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


साहू सिनेमा के पास हुआ हादसा
यह घटना नगर निगम सासाराम के पुरानी जीटी रोड स्थित साहू सिनेमा के समीप बुधवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे की है। हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के 25 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में कुल तीन लोग सवार थे, जो एक बर्थडे पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहू सिनेमा के पास अचानक स्कॉर्पियो का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन


पान दुकानों को भी हुआ नुकसान
अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर के दौरान पेड़ के पास स्थित पान दुकान की दो गुमटियों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गुमटियां दूर जा गिरीं। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह चिपट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद एक शव और दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घटना में घायल हुए दोनों युवकों की पहचान 27 वर्षीय प्रतिक राज और 26 वर्षीय जयप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: किशनगंज पुलिस महकमे में भूचाल, पांच शहरों में फैली थानेदार की संपत्ति, आय से दोगुना ज्यादा पैसा उजागर

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed