फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   sasaram road accident truck hits bike one dead one seriously injured

Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 19 Sep 2025 02:58 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 19 Sep 2025 02:58 PM IST
सार

सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में नरेश पासवान की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार श्रीभगवान पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
sasaram road accident truck hits bike one dead one seriously injured
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार नरेश पासवान (केनारकला गांव, चेनारी थाना) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति श्रीभगवान पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें: मुख्य सचिव ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

घटना के समय नरेश पासवान अपने गांव की ओर सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग जुट गए। परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल श्री भगवान पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाते ही शिवसागर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है और आसपास का माहौल गमगीन बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed