फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sasaram News: Bhojpuri actor Pawan Singh's wife Jyoti Singh says I will join political party in two-four days

Pawan Singh: ‘दो-चार दिन में करूंगी पार्टी ज्वाइन, चुनाव भी लड़ूंगी’, भोजपुरी अभिनेता की पत्नी का बड़ा एलान

Wed, 05 Mar 2025 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Mar 2025 06:47 PM IST
सार

Sasaram News: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि अब लोग मुझे एक समाज सेविका के रूप में देख रहे हैं, इसलिए मेरा भी दायित्व बनता है कि मैं उनकी सेवा करूं। दूसरी ओर पवन सिंह लोकसभा चुनाव में हार के बाद चुनावी क्षेत्र से मुंह मोड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Sasaram News: Bhojpuri actor Pawan Singh's wife Jyoti Singh says I will join political party in two-four days
निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं भोजपुरी अभिनेता की पत्नी ज्योति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। सासाराम के डेहरी ऑन सोन में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जल्द ही किसी राजनीतिक दल से जुड़ने और चुनाव लड़ने की बात कही।

विज्ञापन

 
‘जिस पार्टी से मौका मिलेगा, वहां से चुनाव लड़ूंगी’
कार्यक्रम के दौरान जब उनसे राजनीति में प्रवेश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि दो-चार दिनों में वे किसी पार्टी को ज्वाइन करेंगी। हालांकि वह किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, इस पर अभी उन्होंने खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने के बाद मैं खुद इसकी घोषणा करूंगी। मुझे लोगों की सेवा करनी है और जो भी पार्टी मुझे मौका देगी, मैं वहां से चुनाव जरूर लड़ूंगी।
विज्ञापन



 
पवन सिंह ने बनाई दूरी
भले ही पिछले लोकसभा चुनाव में हार के बाद पवन सिंह ने जिले में आना-जाना लगभग बंद कर दिया हो। लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह लगातार जिले में सक्रिय बनी हुई हैं। वह जिले में आयोजित छोटे-बड़े कार्यक्रमों में शामिल होती हैं, हादसों के शिकार पीड़ित परिवारों से मिलती हैं और आम लोगों से संवाद करती हैं। उन्हें बुलाने वाला कोई भी हो, वह सहज भाव से उसके घर तक पहुंच जाती हैं। वहीं, अब तक यह तय नहीं हो सका है कि वह जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में से कहां से चुनावी मैदान में उतरेंगी, जिससे उनके प्रशंसकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
‘लोग अब मुझे समाज सेविका के रूप में देख रहे हैं’
राजनीति में आने की चर्चा के बीच ज्योति सिंह ने यह भी साफ किया कि वह हर बार चुनाव के उद्देश्य से क्षेत्र में नहीं आतीं। उन्होंने कहा कि मेरा यहां के लोगों से एक भावनात्मक जुड़ाव है, इसलिए बार-बार आना पड़ता है। अब लोग मुझे एक समाज सेविका के रूप में देख रहे हैं, इसलिए मेरा भी दायित्व बनता है कि मैं उनकी सेवा करूं। उन्होंने आगे कहा कि अब वह अपने लोगों के बीच ही रहना चाहती हैं और जिस पार्टी से मौका मिलेगा, वहां से चुनाव लड़कर लोगों की सेवा करेंगी।
 
ज्योति सिंह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। वह अगर किसी पार्टी से जुड़ती हैं और चुनाव लड़ती हैं, तो जिले के सियासी समीकरणों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed