{"_id":"68da5aec0166c76cf50f31f9","slug":"sanatani-politics-patriarchy-took-out-cow-slogan-sankalp-yatra-patna-news-c-1-1-noi1443-3461092-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव, जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे', आरा में बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव, जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे', आरा में बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
सार
Bihar: शंकराचार्य जी ने कहा कि वह स्वयं गौ भक्त प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे और सनातनी हिन्दुओं से अपील करेंगे कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए केवल गौ भक्त उम्मीदवारों को ही समर्थन दें। पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन
मीडिया से रूबरू होते शंकराचार्य जी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आरा पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बिहार की राजनीति में बड़ा एलान करते हुए सनातनी राजनीति का शंखनाद किया है। उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालते हुए घोषणा की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर निर्दल गौ भक्त प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
शंकराचार्य ने कहा कि वह स्वयं गौ भक्त प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करेंगे और सनातनी हिन्दुओं से अपील करेंगे कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए केवल गौ भक्त उम्मीदवारों को ही समर्थन दें। प्रेस को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है, जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे।
विज्ञापन
पढे़ं; 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर लगाने पर बवाल, युवक की पिटाई के बाद हाजीपुर में तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय मात्र नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति और समाज की नींव है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आगामी चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा के मुद्दे पर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों। उन्होंने बताया कि हाल ही में वे राष्ट्रीय पार्टियों के दिल्ली स्थित कार्यालयों में गए और उनसे पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए लोकसभा में अपना पक्ष रखें।
शंकराचार्य ने कहा कि लेकिन अब तक किसी भी दल ने अपना पक्ष नहीं बताया। ऐसे में मजबूरी में उन्हें बिहार चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लेना पड़ा है। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से उनके उम्मीदवार खड़े होंगे और नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की औपचारिक सूची जारी कर दी जाएगी।