{"_id":"69a40fc26dfaf0a744016d52","slug":"ruckus-during-jdu-organizational-elections-sasaram-rohtas-bihar-news-patna-news-c-1-1-noi1396-4005174-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रोहतास में जदयू सांगठनिक चुनाव में हंगामा, कार्यकर्ता आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रोहतास में जदयू सांगठनिक चुनाव में हंगामा, कार्यकर्ता आपस में भिड़े
Sun, 01 Mar 2026 07:45 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 07:45 PM IST
सार
रोहतास जिले के सासाराम में जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष पद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। पटेल धर्मशाला में चल रहे चुनाव कार्यक्रम में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में मनमानी और नामांकन फॉर्म नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान हंगामा करते कार्यकर्ता
विस्तार
रोहतास जिले में जनता दल यूनाइटेड के सांगठनिक चुनाव के दौरान रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जदयू जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। शहर के तकिया स्थित पटेल धर्मशाला में चुनावी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान हंगामा इतना बढ़ गया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। हंगामे के बाद जिला जदयू में आंतरिक गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई है। अब देखना होगा कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष के चयन पर क्या निर्णय लेता है।
मनमानी और नामांकन पत्र नहीं देने का आरोप
जिलाध्यक्ष पद के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है और पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। जो उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करना चाहते हैं, उन्हें जानबूझकर नामांकन फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोग मनमाने तरीके से चुनाव कराकर अपने पसंदीदा व्यक्ति को पद दिलाना चाहते हैं।
दो खेमों में बंटी पार्टी
चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं के एक गुट ने बिंदा चंद्रवंशी को निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित कर नारेबाजी शुरू कर दी। जदयू नेता बिंदा चंद्रवंशी ने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी संजीव पटेल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव कराया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है। हालांकि दूसरे गुट ने निर्वाची पदाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाया और इसका विरोध किया। इससे जिला जदयू दो खेमों में बंटी नजर आई।
विज्ञापन
पढ़ें: पश्चिम एशिया के हालात पर संजय झा ने जताई चिंता, कहा- UAE में रह रहे बिहारियों की सुरक्षा पर सरकार सतर्क
सूचना मिलते ही पहुंचीं एसडीएम
हंगामे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत कराया। एसडीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान जदयू कार्यकर्ताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई है। उन्होंने सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि इस मामले को पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।