फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas police investigating after mutilated woman body suspected murder after misconduct bihar news

Bihar News: रोहतास में एक महिला का छत-विक्षत शव बरामद, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

Tue, 21 Apr 2026 10:25 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 10:25 AM IST
सार

Bihar News: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का छत-विक्षत शव बरामद किया है। महिला के कमर के ऊपर का पूरा हिस्सा गायब है और पुलिस सिर्फ जांघ के सहारे महिला के साथ हुई दरिंदगी की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
rohtas police investigating after mutilated woman body suspected murder after misconduct bihar news
घटनास्थल पर मौजूद भीड़

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले से सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबुरा चौक के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी भयावह थी कि उसे देख इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

विज्ञापन


अमानवीयता की सारी हदें पार
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद शव का केवल कमर और जांघ का हिस्सा हीं घटनास्थल से मिला है। शरीर का ऊपरी हिस्सा यानी सिर और धड़ गायब है। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल टीम गठित
मामले में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पोस्टमार्टम हेतु चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक विशेष मेडिकल टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं स्पष्ट होगा कि महिला के साथ किस तरह की दरिंदगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सहरसा में 10वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, बंद कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस
घटना को लेकर दिनारा थाने के चौकीदार हरिद्वार सिंह ने कहा कि मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाल रही है और बबुरा चौक के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द हीं अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed