फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas People are troubled by waterlogging in Sasaram locality turns into a lake even with a little rain

Rohtas News: सासाराम में जल जमाव से लोग परेशान, मामूली सी बारिश में ही मोहल्ला बन जाता है झील

Tue, 27 Aug 2024 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 06:51 PM IST
सार

बिहार में रोहतास के सासाराम में जल जमाव से लोग परेशान हैं। थोड़ी सी ही बारिश में मोहल्ला झील में तब्दील हो जाता है। लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया।

विज्ञापन
Rohtas People are troubled by waterlogging in Sasaram locality turns into a lake even with a little rain
मोहल्ले में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम में इन दिनों बरसात में शहरी जिंदगी नरकीय सी हो गई है। पानी निकासी की सुविधा न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में ही कई मोहल्लों के सड़कें झील में तब्दील हो जाती हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सासाराम के गौरक्षणी स्थित वार्ड नंबर-7 का प्रेमचंद पथ की तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं। जहां घंटे-डेढ़ घंटे की बारिश में झीलों सा नजारा हो जाता है। आलम यह है कि लोगों को घरों से निकलना दुभर हो जाता है। आम लोगों के अलावा स्कूली बच्चे इस पानी में उतरकर आते जाते हैं। वहीं, मुहल्ले के लोगों को जल जमाव के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा भी सताता रहता है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के प्रयास से पंपिंग सेट लगाकर पानी निकाल दिया जाता है। लेकिन आए दिन बरसात में वार्ड नंबर-7 के प्रेमचंद पथ की अमूमन यही स्थिति रहती है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक से इसमें सुधार करने की लिए कई बार मांग की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल, स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सांसद को भी आवेदन देकर जल जमाव से उद्धार पाने की गुहार लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed