{"_id":"68c0de10df052404b00f3b05","slug":"rohtas-man-dies-while-trying-to-stop-dog-fight-in-motha-village-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कुत्तों के झगड़े ने छीना परिवार का सहारा, बीच-बचाव करते अधेड़ की सांसें थमीं, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कुत्तों के झगड़े ने छीना परिवार का सहारा, बीच-बचाव करते अधेड़ की सांसें थमीं, मचा हाहाकार
Wed, 10 Sep 2025 07:40 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:40 AM IST
सार
रोहतास जिले के मोथा गांव में 58 वर्षीय विजय पांडे की मौत उस समय हो गई जब वे दो कुत्तों की लड़ाई को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। कुत्तों के गुर्राने पर वे घबराकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक विजय पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के मोथा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव निवासी 58 वर्षीय विजय पांडे की उस समय मौत हो गई, जब वे सड़क पर आपस में लड़ रहे दो कुत्तों को छुड़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे को बेहद विचित्र मान रहे हैं।
कुत्तों को भगाने की कोशिश में हादसा
जानकारी के अनुसार, विजय पांडे सुबह घर से कूड़ा फेंकने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दो कुत्तों को बुरी तरह लड़ते देखा। वे उन्हें भगाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन कुत्तों ने गुर्राना शुरू कर दिया। अचानक घबराकर वे संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे वहीं अचेत हो गए।
अस्पताल ले जाते समय मौत
परिजनों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें तुरंत बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, जांच के दौरान चिकित्सकों ने विजय पांडे को मृत घोषित कर दिया। उनकी अचानक हुई मौत से गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
पढ़ें: विजिलेंस टीम ने रिश्वत मामले में डंडारी सीओ को गिरफ्तार किया, गिरफ्तारी से पहले वायरल हुआ वीडियो
मृतक विजय पांडे अपने परिवार के मुखिया थे और उन्हीं पर घर की पूरी जिम्मेदारी थी। उनके परिवार में 98 वर्षीय मां गुलाबो कुंवर, पत्नी पूनम देवी और तीन बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है और परिजन इस हादसे के लिए दो कुत्तों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

परिवार पर संकट