{"_id":"671b63dcbc544a3844067138","slug":"rohtas-crime-thieves-running-away-after-stealing-bike-shot-young-man-chasing-them-he-died-on-spot-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: रोहतास में बाइक चोरी कर भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: रोहतास में बाइक चोरी कर भाग रहे चोरों ने पीछा कर रहे युवक को मारी गोली, मौके पर ही मौत
Fri, 25 Oct 2024 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:54 PM IST
सार
Rohtas Crime: पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के शिवसागर थानाक्षेत्र के मलवार गांव के पास बाइक चोरों ने पीछा कर रहे एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थानाक्षेत्र के सकरी गांव निवासी भानु प्रताप के रूप में की गई है। घटना शुक्रवार की अहले सुबह हुई, जब भानु प्रताप और उसके भाइयों ने बाइक चोरी कर भाग रहे चोरों का पीछा किया। इस प्रयास में भानु की जान चली गई।
विज्ञापन
मृतक के चचेरे भाई अमन कुमार ने बताया कि चोर उनके घर के सामने खड़ी बाइक को चोरी कर ले जा रहे थे। उन्होंने तुरंत अपने भाई भानु प्रताप को इसकी सूचना दी। उसके बाद भानु प्रताप और उनके भाइयों ने चोरों का पीछा किया। पीछा करते हुए जब वे शिवसागर थानाक्षेत्र के मलवार गांव के पास पहुंचे, तो चोरों की बाइक NH-2 के किनारे गिर गई। मौके पर पकड़ने के प्रयास के दौरान चोरों ने भानु प्रताप पर गोली चला दी, जिससे उसकी जान चली गई। उसके बाद फायरिंग करते हुए चोर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर भानु प्रताप के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। लेकिन परिजनों का आरोप है कि शिवसागर थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे चोर आसानी से भाग गए। परिजनों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। इसके बाद, रोहतास एसपी को मामले की जानकारी देने पर पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल भानु प्रताप को सासाराम सदर अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद से अस्पताल में मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे चोरों की तलाश में जुट गए हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।