फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas: body of girl found in canal two days ago was identified, family members suspected murder after rape

Bihar: रोहतास में दो दिन पूर्व नहर से मिली युवती के शव की हुई शिनाख्त, दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका

Tue, 02 Jul 2024 06:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 02 Jul 2024 06:15 PM IST
सार

Rohtas News: परिजन उमेश कुमार और अमित कुमार का आरोप है कि बीए पार्ट-एक की छात्रा नीतू से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया। वे इसकी जांच चाहते हैं।

विज्ञापन
Rohtas: body of girl found in canal two days ago was identified, family members suspected murder after rape
मृत छात्रा नीतू कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतास जिले के इंद्रपुरी थानाक्षेत्र के मीठोपुर गांव निवासी निवासी नीतू कुमारी के लापता होने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, घर से लापता नीतू का शव अगरेर थानाक्षेत्र के मोकर गांव के पास नहर से जब बरामद हुआ था तब उसकी पहचान नहीं हो पाई। लेकिन अब पुलिस तहकीकात लावारिस शव की पहचान इंद्रपुरी के मीठोपुर निवासी कमलेश कुशवाहा की बेटी नीतू कुमारी (19) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 27 जून को नीतू ने अपने पिता के मोबाइल से किसी से बात की। उसके बाद अपने पिता का मोबाइल को दिन में करीब 1.30 बजे घर से निकल गई। जब शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो दो दिनों तक परिजनों ने आस-पास काफी खोजबीन की। फिर 29 जून को इसकी सूचना इंद्रपुरी थाना के पुलिस को दी गई। लेकिन इसी बीच रोहतास पुलिस ने अगरेर थानाक्षेत्र के मोकर गांव के पास नहर से एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद उस शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में पहचान के लिए रखा गया। इसके बाद 30 जून को इंद्रपुरी थाना पुलिस के कहने पर परिजनों ने अज्ञात शव की पहचान नीतू कुमारी के रूप में की, जिसके बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने सोमवार एक जुलाई को मृतक के शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन




परिजन उमेश कुमार और अमित कुमार का आरोप है कि बीए पार्ट-एक की छात्रा नीतू से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया गया। परिजन इसकी जांच चाहते हैं। चूंकि इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आस-पास के लोग मृतक के घर सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। डेहरी के एसपी शुभांक मिश्रा भी दल-बल के साथ परिजनों से जानकारी लेने पहुंचे हैं। उन्होंने मामले की जांच करने का मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed